30 C
Bhind
July 19, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

इस महिला थाना प्रभारी का ग्रामीणों ने भावुक होकर किया विदाई सम्मान समारोह

सरपंच एवं जनता के द्वारा सब इंस्पेक्टर अनीता गुर्जर का भावुक होकर एवं माला पहनाकर किया गया सम्मान

पवन शर्मा,

भिण्ड। भारौली थाना प्रभारी अनीता गुर्जर के 15 महीनों के कार्यकाल के बाद हुए स्थानांतरण के बाद शनिवार को स्थानीय सरपंच एवं इलाके के लोगों के द्वारा सम्मान के साथ उनको भावभीनी विदाई दी गई।

सब इंस्पेक्टर अनीता गुर्जर के द्वारा भारौली थाना की कमान संभाले जाने के बाद उन्होंने क्षेत्र से माफिया को खत्म करने की कार्ययोजना पर कार्य किया। भारौली थाना क्षेत्र रेत के अवैध कारोबार के लिए जिलेभर में बदनाम हुआ करता था। साथ ही भारौली थाना क्षेत्र के इलाकों में जुआ सट्टा नशा व अवैध हथियारों की तस्करी पर लगाई रोक। उन्होंने थाना क्षेत्र में गांव गांव घूमकर लोगों को क्राइम ना करने, रेत का अवैध व्यापार ना करने सहित कई सामाजिक क्षेत्रों में जागरूक किया और इसी की वजह से वह लेडी सिंघम रूप में भी पहचाने जाने लगी थी भारौली थाना प्रभारी अनीता गुर्जर ने पूरे इलाके को चोर उचक्के एवं बदमाशों से भयमुक्त करने का काम किया था।

उनके इन्हीं कार्यों के चलते आसपास के सभी गांव के लोग एवं सरपंच थाना प्रभारी अनीता गुर्जर का सम्मान एवं विदाई समारोह में भावुक हो गए।

Headlines Today 24

Related posts

मोहित सिंह तोमर को बनाया युवा कांग्रेस अटेर विधानसभा अध्यक्ष

Headlines Today24

मुख्यमंत्री जन सेवा मित्र शीतल सकोरा अभियान को बना रहे सफल

Headlines Today24

कांग्रेस ने गांधी चौपाल लगाकर उठाया वार्ड 10 की समस्याओं को

Headlines Today24