21.6 C
Bhind
October 31, 2026
Headlines Today 24
क्राइमभिण्ड

भिण्ड पुलिस ने पकड़ी हथियारों की बड़ी खेप, 11 कट्टे, 5 पिस्तौल और 60 राउंड के साथ तीन हथियार तस्कर किये गिरफ्तार

पुलिस कप्तान शैलेन्द्र सिंह चौहान ने प्रेसवार्ता में किया खुलासा करते हुये बताया कि तस्कर भिण्ड से हथियार लेकर गुजरात जा रहे थे

पवन शर्मा

भिण्ड पुलिस ने नववर्ष के पहले ही दिन हथियारों की एक बड़ी खेप के साथ तीन हथियार तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।गुजरात के रहने वाले तीनों आरोपियों ने भिण्ड के एक व्यक्ति से हथियार खरीदे थे और वह उनको लेकर कार के द्वारा ही गुजरात वापस जा रहे थे। इसी दौरान मेहगांव पुलिस ने साइबर सेल की मदद से इन आरोपियों को धर दबोचा।

दरअसल पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपूसे के दिशा निर्देशन में चलाये जा रहे अवैध हथियारों की मुहिम के तहत मेहगाँव पुलिस ने एक बड़ी सफलता प्राप्त की है। पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान द्वारा बताया गया कि नववर्ष पर जिले की पुलिस को अलर्ट पर रखा गया था और जगह-जगह चैकिंग पॉइन्ट लगाकर सर्चिंग अभियान चलाया गया। इसी दौरान मेहगाँव एसडीओपी आरकेएस राठौर के मार्गदर्शन में मेहगाँव थाना प्रभारी वरूण तिवारी को मुखबिर के जरिये सूचना मिली कि कुछ हथियार तस्कर गल्ला मण्डी मेहगाँव के पास एक सफेद कार क्रमांक जीजे 11 एस 9802 में बैठे हैं, जिनके पास बड़ी संख्या में अवैध हथियार हैं। उक्त सूचना पर मेहगाँव पुलिस व सायबर टीम ने बताये गये स्थान पर दबिश दी जहाँ सफेद महेन्द्रा वेरिटो कार खड़ी हुई थी, जिसमें से दो लोग पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे। लेकिन दोनों को तत्काल घेराबंदी कर दबोच लिया गया। जहाँ उनकी तलाशी ली गई तो उनके कब्जे से बैग में रखे 11 देशी कट्टे व पाँच देशी पिस्टल, चालीस जिंदा राउण्ड 12 बोर के तथा 20 जिंदा राउण्ड 315 बोर के मिले।

पुलिस कप्तान शैलेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि आरोपी वेरिटो कार से ही गुजरात के जिला जूनागढ़ से हथियार लेने के लिए भिण्ड आये हुये थे। छह-सात दिनों से वह कहीं ग्वालियर तो कहीं भिण्ड अलग-अलग स्थानों पर रुक रहे थे। एक जनवरी को भिण्ड के तस्कर से हथियार लेकर वह गुजरात जा रहे थे, तभी मेहगाँव पुलिस ने उनके मंसूबों पर पानी फेरते हुये दबोच लिया। पकड़े गये आरोपीगणों ने बताया कि जिस व्यक्ति से उन्होंने हथियार खरीदे उससे उनकी दोस्ती गुजरात जेल में हुई थी। तभी से उन्होंने भिण्ड से हथियार खरीदकर गुजरात के अलग-अगल स्थानों पर बड़े दामों में बेचने का कारोबार करने का निर्णय ले लिया था, लेकिन भिण्ड पुलिस की चौकसी ने उनके अवैध कारोबार को शुरू होने से पहले ही बंद कर दिया। पकड़े गये एक आरोपी के विरूद्ध गुजरात में विभिन्न थानों में करीब 18 अपराध पंजीबद्ध है, जिनमें हत्या, हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट जैसे अपराध दर्ज हैं।
तीनों आरोपीगणों से जब्त की गई सामग्री
मेहगाँव पुलिस गिरफ्त में आये अंतर्राज्जयी तीनों तस्कर जिनमें पारस चन्द्रेश भाई पुरोहित पुत्र चन्द्रेश भाई पुरोहित उम्र 26 वर्ष निवासी जोशीपुरा श्रीनाथ नगर के बगल में जूनागढ़ थाना बी डिबीजन जिला जूनागढ़ गुजरात, अजीम सांघ पुत्र अल्लाह रक्ख भाई उम्र 28 वर्ष निवासी रावलवास ऐरिया मील के सामने मनाबदर-17 थाना मनावदर जिला जूनागढ़ गुजरात, शोहिल मिनाकादरी पुत्र सादिक मिश्रा कादी उम्र 27 वर्ष निवासी मनावदर सरकारी स्कूल के सामने भूमि नगर गुजरात को पकडक़र तलाशी ली गई तो उनके कब्जे से 11 देशी कट्टे हाथ के बने, पाँच देशी पिस्टल, चालीस जिंदा राउण्ड 12 बोर के, 20 जिंदा राउण्ड 315 बोर के तथा एक सफेद कार महिन्द्रा वर्टिगो क्रमांक जीजे 11 एस 9802 कुल कीमत सात लाख 25 हजार रूपये की सामग्री जब्त की गई है।
आरोपीगणों को गिरफ्तार करने में इनकी रही विशेष भूमिका
अवैध हथियार तस्करों को दबोचने में मेहगाँव थाना प्रभारी वरुण तिवारी, सब इस्पेक्टर परशुराम अहिरवार, उपनिरीक्षक हरजेन्द्र चौहान, अजय गौतम, प्रदीप पचौरी, जितेन्द्र, पदम सिंह, प्रदीप तोमर, मायाराम, गोरीशंकर, चालक सतीश शर्मा सायबर सेल टीम उपनिरीक्षक दीपेन्द्र यादव, उपनिरीक्षक शिवप्रताप सिहं राजावत, उपनिरीक्षक वैभव तोमर, सउनि सत्यवीर सिंह, प्रआरक्षक प्रमोद पाराशर, महेश कुमार, आनन्द दीक्षित, यतेन्द्र सिंह राजावत, हरपाल चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

सुनिये क्या कहना है पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान का-

Headlines Today 24

Related posts

पिता की कमी कोई पूरी नहीं कर सकताः हेमंत कटारे

Headlines Today24

बैठक में समाज की एकजुटता, शिक्षा और संगठन की मजबूती पर दिया जोर

Headlines Today24

अवैध रेत परिवहन एवं ओवरलोडिंग पर भारौली थाना प्रभारी की कार्रवाई

Headlines Today24