23.9 C
Bhind
August 1, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

पाठक एवं खान ने मनाया भिंड एसपी चौहान का जन्मदिन

पवन शर्मा

भिंड – भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक एवं भारतीय जनता अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष अशफाक खान ने अपने साथियों के साथ भिंड एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान का जन्मदिन एसपी ऑफिस में धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर पाठक एवं खान ने भिंड एसपी चौहान को माल्यार्पण, शॉल एवं श्रीफल एवं मिठाई खिलाकर मनाया।
इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष अशफाक खान ने कहा कि हमारे भिंड एसपी हम युवाओं के प्रेरणा स्रोत हैं क्योंकि उन्होंने हमेशा युवाओं को बढ़ाने का कार्य किया है और हमारे एसपी साहब ने भिंड जिले में अपराध पर अंकुश लगाने में कामयाब रहे हैं और हम सब साथियों ने आज एसपी साहब का जन्मदिन मनाया।
इस अवसर पर जिला मंत्री रश्मि खटीक, मंडल मंत्री बांके बिहारी शर्मा, इमरान वारसी,कुलदीप शर्मा, अरबाज खान आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Headlines Today 24

Related posts

25 एवं 26 अगस्त को चलेगा टीकाकरण का महा अभियान, यहां देखिये टीकाकरण केंद्रों की पूरी सूची

Headlines Today24

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व छात्र-छात्राओं ने बीहड़ों के बीच स्थित किले पर किया योग

Headlines Today24

कभी सपा तो कभी कांग्रेस की नेत्री रहीं अनीता चौधरी आम आदमी पार्टी में हुईं शामिल

Headlines Today24