27 C
Bhind
September 16, 2026
Headlines Today 24
क्राइमभिण्ड

थाना परिसर के नजदीक ही व्यक्ति को मारी गोली

 

भिंड जिले के ऊमरी थाना परिसर के बाहर पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति को गोली मारे जाने की घटना सामने आई है। राकेश यादव नामक व्यक्ति के सिर के पिछले हिस्से में गोली के छर्रे लगने से घायल हुआ है। जिसके बाद वह सीधा थाने में पहुंचा, जहां थाना प्रभारी विनय तोमर ने अपने रूमाल से ही उसके सिर के पीछे के हिस्से से बह रहे खून की सफाई की। उसके बाद राकेश को जिला अस्पताल भेज दिया गया। डीएसपी मोती लाल कुशवाहा के अनुसार थाना परिसर से लगभग 50 मीटर की दूरी पर राकेश को गोली उस समय मारी गई जब मोहल्ले की किसी अन्य विवाद की घटना को लेकर राकेश यादव लोगों के साथ उमरी थाना आ रहा था। राकेश का पुराना पारिवारिक विवाद संदीप यादव के साथ चल रहा था। जब राकेश थाने से कुछ दूरी पर था उसी समय उसको गोली मारी गई। गनीमत यह रही कि गोली राकेश के सिर के पीछे से गुजर गई। जिसके छर्रे उसके सिर के पिछले हिस्से में लगे और सिर से खून बहने लगा। गोली मारते ही आरोपी मौके से फरार हो गया। जिसके बाद घायल की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उसकी तलाश प्रारंभ कर दी है।

सुनें क्या कहना है डीएसपी हेडक्वार्टर मोतीलाल कुशवाहा का…

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=r7F7cxWljn8[/embedyt]

देखें किस प्रकार थाना प्रभारी ने खुद अपने रुमाल से साफ किया घायल का ब्लड…[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=FXGZO8t3Yns[/embedyt]

 

Headlines Today 24

Related posts

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका एकता यूनियन द्वारा कलेक्टर को मुख्यमंत्री एवं आयुक्त महिला बाल विकास के नाम दिया गया ज्ञापन

Headlines Today24

इस पुरानी पार्टी ने सोशल मीडिया वॉरियर्स के लिए लिये इंटरव्यू

Headlines Today24

कांग्रेस की सरकार बनते ही मिलेंगे हर महिला को 1500रू प्रति माह – इस्मिता शर्मा

Headlines Today24