28.5 C
Bhind
September 17, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर आवाज फिर हुई तेज, सशक्त विपक्ष का सहारा लेने की कही बात

परानिधेश भारद्वाज,

भिण्ड- न्यू मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन संघ, भारत के प्रांतीय आहवान पर मध्य प्रदेश के प्रत्येक जिले में 9 जून दिन रविवार को नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता के साथ पुरानी पेंशन बहाली करने हेतु एनपीएस अधिकारी कर्मचारियों ने फिर से एक जुट होकर हुंकार भरी है।

संगठन के प्रदेश प्रवक्ता गिरिराज सिंह भदोरिया ने कहा कि देश और प्रदेश में विधानसभा और लोकसभा के चुनाव के कारण कर्मचारी अपनी आवाज नहीं उठा पा रहे थे। अब राजनीतिक स्थिरता आ गई है, नई सरकारों का गठन हो गया है, अतः हम अपनी बुढ़ापे की लाठी पुरानी पेंशन की मांग पुरजोर तरीके से देश प्रदेश शासन प्रशासन तक पहुंचाने के लिए एकजुट हो रहे हैं।

संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष धीरज शुक्ला ने कहा कि यदि सत्ता पक्ष हमारी बात नहीं मानेगा तो हम मजबूत विपक्ष के सहारे अपनी बात को शासन तक पहुंचाएंगे

जिला अध्यक्ष गगन शर्मा ने बताया कि हम अपने संगठन में और नए सदस्यों को जोड़कर नई कार्यकारिणी का गठन करेंगे और संगठन को मजबूत करके पुरानी पेंशन बहाली हेतु नए सिरे से प्रयास करना प्रारंभ करेंगे।
इस बैठक में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी नरेश चंद तिवारी, संतोष यादव, राम सजीवन भारद्वाज, इंद्रपाल सिंह कुशवाह, गजराज सिंह भदोरिया, नवल सिंह यादव, मोहम्मद शकील, मनीष यादव, मुकेश राठौर, संतोष भदौरिया, महावीर शाक्य एवं बड़ी संख्या में अधिकारी कर्मचारी उपस्थित हुए।

Headlines Today 24

Related posts

मानवता की पाठशाला के सदस्यों ने छोटी दीपावली पर झुग्गी बस्ती में बांटे उपहार

Headlines Today24

अंतर्राष्ट्रीय हॉफ मैराथन उदयपुर में चंबल के संजीव नायक ने हासिल की ये बड़ी उपलब्धि

Headlines Today24

डकैती की योजना बना रहा अंतर्राज्यीय चोर गिरोह पकड़ा, चोरी की 19 बाइक सहित करीब आधा दर्जन हथियार बरामद

Headlines Today24