31.1 C
Bhind
June 16, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

यातायात पुलिस द्वारा की गई वाहनों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही, अगर आपके वाहन भी हैं ऐसे तो सुधर जाएं अन्यथा हो सकती है कार्यवाही

परानिधेश भारद्वाज,

भिण्ड। चुनाव आचार संहिता में भिण्ड पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार भिण्ड यातायात पुलिस द्वारा शहर एवं उसके आसपास लगातार ताबड़तोड़ कार्यवाहियां की जा रही हैं। भिण्ड शहर के सभी कोनों पर सूबेदार नीरज शर्मा के नेतृत्व में यातायात पुलिस सक्रियता से चेकिंग कर रही है। मंगलवार को यातायात पुलिस द्वारा ग्वालियर रोड एवं लहार रोड पर कार्यवाही करते हुए वाहनों से ब्लैक फ़िल्म, हूटर, नाम एवं पदनाम के स्टीकर एवं प्लेट्स हटाये गए। साथ ही बिना नंबर के वाहनों पर कार्यवाही भी की गईं।


सूबेदार नीरज शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि यातायात पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान लगभग 70 वाहनों पर कार्यवाही करते हुए 25 हजार रुपये का समन शुल्क वसूला गया। ज्यादातर समन शुल्क बिना नंबर प्लेट चल रहे वाहनों से वसूला गया है। नीरज शर्मा का कहना है कि सभी लोग अपने वाहनों से ब्लैक फ़िल्म, हूटर, नेम प्लेट, पार्टी स्टिकर आदि खुद से हटा लें और प्रॉपर वाहन नंबर के साथ ही वाहन लेकर निकलें अन्यथा कार्यवाही का सामना करना पड़ेगा।

Headlines Today 24

Related posts

नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह का ज्योतिरादित्य सिंधिया पर पलटवार, कहा लहार में जनता की बापौती, दम है तो लड़कर दिखाएं चुनाव

Headlines Today24

ड्रैगन बोट पुरुस्कार वितरण के साथ ही लॉन्च होगा मध्यप्रदेश पर्यटन पर आधारित गीत

Headlines Today24

कटारे से लोधी बने पूर्व विधायक हेमंत! सद्भावना रैली के बाद हुई सभा में कही यह बड़ी बात

Headlines Today24