24.7 C
Bhind
November 3, 2026
Headlines Today 24
भिण्डराजनीति

यह नक्षत्र आया प्रत्याशियों को रास, भाजपा कांग्रेस के सात प्रत्याशियों ने भरे नामांकन

परानिधेश भारद्वाज,

भिण्ड। त्रयोदशी में रेवती नक्षत्र का मुहूर्त भिंड जिले के नेताओं को रास आया जिसके चलते गुरुवार को त्रयोदशी के दिन मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सहित भाजपा कांग्रेस के सात उम्मीदवारों ने अपने नामांकन फॉर्म जमा किये हैं।

नामांकन पत्र जमा करने वालों में अटेर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व विधायक हेमंत कटारे जो कि पूर्व मंत्री और नेता प्रतिपक्ष रहे सत्यदेव कटारे के पुत्र हैं उन्होंने अपनी मां मीरा कटारे के साथ पहुंचकर अपना नामांकन फार्म जमा किया। इसके साथ ही मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह ने कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर लहार विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन फार्म जमा किया। गोविंद सिंह के साथ ही लहार विधानसभा से ही भाजपा प्रत्याशी अम्बरीष शर्मा उर्फ गुड्डू ने भी अपना नामांकन फार्म जमा किया। वहीं भिंड विधानसभा से कांग्रेस के कद्दावर नेता चार बार के विधायक पूर्व मंत्री और पूर्व उपनेता प्रतिपक्ष रहे चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी ने भी अपना नामांकन फार्म दाखिल किया है। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री लालसिंह आर्य ने भी गोहद विधानसभा से अपना नामांकन दाखिल किया। जबकि पूर्व विधायक राकेश शुक्ल ने भी मेहगांव से अपना नामांकन पत्र जमा किया है। भिण्ड विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र सिंह कुशवाह द्वारा भी आज ही नामांकन पत्र जमा किया गया। जबकि अटेर से प्रत्याशी अरविंद सिंह भदौरिया पहले ही अपना नामांकन दाखिल कर चुके हैं। वहीं मेहगांव एवं गोहद से कांग्रेस प्रत्याशी 30 अक्टूबर को नामांकन भरेंगे। साथ ही बसपा में फिर से शामिल हुए संजीव सिंह कुशवाह संजू द्वारा भी 30 को ही नामांकर भरा जायेगा।

भाजपा के चार प्रत्याशियों के नामांकन पत्र जमा करने के दौरान प्रदेशाध्यक्ष बीडी शर्मा मौजूद रहे।वहीं नामांकन फार्म दाखिल करने के दौरान कांग्रेस नेताओं के साथ कोई भी बड़ा नेता शामिल नहीं रहा। केवल जिला अध्यक्ष और स्थानीय स्तर के नेता शामिल रहे।

वहीं अटेर से कांग्रेस प्रत्याशी हेमंत कटारे के साथ उनकी मां मीरा कटारे नामांकन फार्म दाखिल करवाने पहुंची थी। जब किसी बड़े नेता के न होने के बारे में हेमंत से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मेरे लिए सबसे बड़ी मेरी मां है और जब मां का साथ है तो ईश्वर भी साथ रहता है। उन्होंने कहा कि मां की ताकत ही थी कि उनके पिता मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष जैसे पद पर आसीन हुए। ऐसे में उनकी ताकत ही मेरे साथ भी रहेगी। आगामी समय मे सभी बड़े नेता भिण्ड में प्रचार प्रसार करने आयेंगे।

Headlines Today 24

Related posts

भिण्ड में आमने-सामने हुए भाजपा के वर्तमान एवं पूर्व विधायक, भाजपा प्रत्याशी वर्षा वाल्मीकि ने की जीत हासिल

Headlines Today24

महिलाओं पर अत्याचार रोकने के लिए प्रत्येक बेटी को शिक्षित बनाने की आवश्यकता है- सुमन बीरेंद्र चतुर्वेदी

Headlines Today24

महाराष्ट्र में अघाड़ी गठबंधन की बेचैनी पर ज्योतिरादित्य सिंधिया का बड़ा बयान

Headlines Today24