24.9 C
Bhind
September 7, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

महिलाओं पर अत्याचार रोकने के लिए प्रत्येक बेटी को शिक्षित बनाने की आवश्यकता है- सुमन बीरेंद्र चतुर्वेदी

अंतराष्ट्रीय ब्राहम्ण महिला शाखा में प्रदेश महासचिव बनाए जाने पर समाज व संगठन का जताया आभार

भिण्ड/ पवन शर्मा

महिलाओं पर अत्याचार को लेकर ब्राहम्ण अंतर्राष्ट्रीय महिला संगठन की नवनियुक्त प्रातीय प्रमुख महासचिव श्रीमती सुमन बीरेंद चतुर्वेदी ने वीरेंद्र वाटिका स्थित वीरेंद्र भवन प्रांगण में हनुमान मंदिर पर प्रेस वार्ता कर पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा महिलाओं के अधिकार और शिक्षा को लेकर पुरानी रूढियों से निकलकर समाज में अभी भी और जागरूकता की आवश्यकता है। हालांकि ब्राह्मण समाज में पहले से इस परिदृश्य में बदलाव आया है। लेकिन वर्तमान हालातों में अभी भी और जागरूकता के साथ बदलाव की आवश्यकता है।

श्रीमती चतुर्वेदी ने कहा धर्म शिक्षा, विधवा विवाह पर विचार कर हम बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते है। वर्तमान हालातों पर विचार रखते हुए बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाये जाने पर बल देते हुए कहा कि महिलाओं को अपनी बेटियों को आत्म निर्भर बनाना होगा। जिसके लिए शिक्षा ही एक मात्र सबसे बडा औजार समाज को बालिका शिक्षा को गंभीरता से आगे बढ़ाना होगा। ग्रामीण क्षेत्र में हम आज भी पिछड़े है। प्रत्येक बेटी को शिक्षित बनने की आवश्यकता है, समाज की छात्राओं को सम्मानित करने की आवश्यकता है। हम और हमारा ब्राहम्ण अंतर्राष्ट्रीय संगठन इसके लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। हमे समाज में महिलाओं की टीम नियुक्त कर संपर्क कर जागरूकता लानी होगी। बदलते हालात में हमें सामाजिक दृष्टिकोण पर नए सिरे से सोचने की आवश्यकता है। हमें एक ऐसे समाज का निर्माण करना है जो आर्थिक दृष्टि से संपन्न लेकिन चारित्रिक रूप से व्यसन मुक्त और समाज को नई दिशा देने में सक्षम हो। इसके लिए समाज की महिलाओं की आवश्यक है। उन्होंने समाज की जिम्मेदारी मिलने पर संगठन और समाज का जताया आभार।

Headlines Today 24

Related posts

भिण्ड विधायक ने परिवार के साथ किया मतदान

Headlines Today24

मतदान को लेकर लोगों में भारी उत्साह, मतदान केंद्रों के बाहर लगी महिला पुरुषों की लंबी लाइन, कलेक्टर एसपी कर रहे मतदान केंद्रों का दौरा

Headlines Today24

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम नगर आगमन पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

Headlines Today24