31.4 C
Bhind
April 20, 2026
Headlines Today 24
भिण्डराजनीति

समाजवादी पार्टी द्वारा अटेर में समाजवादी तिरंगा यात्रा निकालकर कलेक्टर के नाम तहसीलदार सौंपा गया ज्ञापन

परानिधेश भारद्वाज,

भिण्ड। समाजवादी पार्टी के नेतृत्व में अटेर विधानसभा में समाजवादी तिरंगा यात्रा निकाली गई। समाजवादी तिरंगा यात्रा विधानसभा अटेर के ग्राम परा से शुरू हुई एवं अटेर विधानसभा के तमाम गांवों से निकलते हुए अटेर तहसील पहुंचकर इसका समापन हुआ। समाजवादी तिरंगा यात्रा में भारी संख्या में अटेर विधानसभा के लोगों की भागीदारी रही और यात्रा को हर गांव – गांव जनसमर्थन मिला।
इस समाजवादी तिरंगा यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज यादव मौजूद रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि प्रदेश सचिव बी.के. बोहरे, जिलाध्यक्ष भिंड अशोक कुमार डंडोतिया एवं अध्यक्षता जिले के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह गुर्जर ने की। साथ ही कार्यक्रम का संयोजन उपाध्यक्ष और अटेर विधानसभा प्रभारी जितेंद्र कुशवाहा ने किया। इसके साथ ही सहयोगी के रूप में युवा समाजवादी नेता दीपक यादव, वरिष्ठ नेता नाथूराम बघेल, मीडिया प्रभारी सतेंद्र यादव, सूरज सिंह बघेल, विधानसभा उपाध्यक्ष अनिल यादव सुदामा समेत सैंकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यात्रा शुरू होने से पहले नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष समाजवादी पार्टी छात्र सभा (म. प्र.) कुनाल राज यादव का अटेर विधानसभा के विभिन्न ग्रामों के छात्रों द्वारा फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया।

Headlines Today 24

Related posts

सिलेंडर में रिसाव के बाद लगी आग में एक वृद्धा की मौत एवं तीन घायल

Headlines Today24

पटवारियोंने वृद्धाश्रम में फल मिष्ठान वितरण कर की सरकार को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना

Headlines Today24

व्यक्ति से व्यक्तित्व का निर्माण करने वाला एकमात्र संगठन है अभाविप – अमन भारद्वाज

Headlines Today24