38.9 C
Bhind
May 9, 2026
Headlines Today 24
मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश को मिला 53वां जिला, रीवा से अलग होकर बना यह जिला, मिले पहले कलेक्टर और एसपी

रीवा में हुई एक रैली के दौरान मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मऊगंज को जिला बनाने की घोषणा की थी। उन्होंने अपनी घोषणा पर अमल भी कर दिया है और रविवार को रीवा से अलग होकर मऊगंज नया जिला बना है। मऊगंज के जिला बनते ही मध्यप्रदेश में अब 53 जिले हो गए हैं। मऊगंज, हनुमना और नईगढ़ी तहसीलों को मिलाकर यह नया जिला बना है। मऊगंज का जिला मुख्यालय मऊगंज शहर ही होगा। जिले के गठन को गजट नोटिफिकेशन भी जारी हो गया।
मऊगंज जिले का निर्माण मध्यप्रदेश भूराजस्व संहिता 1959 क्रमांक 20 सन 1959 की धारा 13 की उपधारा 2 के तहत हुआ है। रीवा जिले की तीन तहसीलें मऊगंज में शामिल हुई हैं। इसमें मऊगंज, हनुमना और नईगढ़ी है। जिला मुख्यालय मऊगंज ही होगा। रीवा विंध्याचल का सबसे बड़ा जिला था और संभाग मुख्यालय भी है। नए जिले के गठन के बाद रीवा में हुजूर, हुजूरनगर, जवा, त्योंधर, रायपुर, कर्चुलियान, गुढ़, सिरमौर, सेमरिया और मनगंवा तहसील रह गई हैं।

मऊगंज को जिला बनाने की मांग लंबे समय से उठ रही थी। 13 अगस्त को इसे लेकर गजट प्रकाशित हो गया है। एमपी में पहले से 52 जिले थे। मऊगंज के बनते ही 53 जिले हो गए हैं।

आईएएस सोनिया मीना को यहां कलेक्टर बनाया गया है और आईपीएस वीरेंद्र जैन को पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं 15 अगस्त को विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम यहां पर ध्वजारोहण कर सलामी लेंगे।

Headlines Today 24

Related posts

कांग्रेस प्रत्याशी की प्रेमी के साथ भागने की चलती रही चर्चाएं, हरियाणा में ननद के यहां मिली प्रत्याशी

Headlines Today24

दिनारा स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही

Headlines Today24

बिजली बकाया पर कनेक्शन काटा तो किसानों ने कर दी विद्युतकर्मियों के साथ अभद्रता

Headlines Today24