22.1 C
Bhind
September 7, 2026
Headlines Today 24
खेलभिण्डमध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में भिंड के छह खिलाड़ियों का चयन

 

परानिधेश भारद्वाज,

भिण्ड जिले के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बार फिर से बड़ी खबर सामने आई है। जिसमें मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा भोपाल में आयोजित किये जा रहे सीनियर T-20 टूर्नामेंट में भिंड जिले के 6 खिलाड़ियों को चंबल डिवीजन टीम में जगह मिली है। भिण्ड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से खेलने वाले खिलाड़ी सुमित कुशवाह, रोहित राजावत, विष्णु भारद्वाज, सक्षम पुरोहित, सजल चतुर्वेदी और अभिषेक राजा का चयन चंबल डिवीजन की टीम में किया गया है।

प्रदेश स्तरीय इस टी-20 सीरीज का आयोजन भोपाल में 10 मार्च से किया जा रहा है, जिसमें प्रदेश के दस संभागों चंबल, ग्वालियर, भोपाल, रीवा, जबलपुर, शहडोल, नर्मदापुरम, उज्जैन, इंदौर, सागर की टीमें हिस्सा ले रही हैं। सभी टीमों के चार-चार मैच होंगे और बेस्ट दो टीमों के बीच फाइनल मैच 15 मार्च को खेला जाएगा।

आपको बता दें कि भिण्ड में कोच रवि शेखर कटारे के मार्गदर्शन में खिलाड़ी क्रिकेट के गुर सीख रहे हैं। मां शारदा इंटरनेशनल स्कूल ग्राउंड पर कोच रवि शेखर कटारे के मार्गदर्शन में प्रतिदिन खिलाड़ी पसीना बहाते हैं और उसी का नतीजा है कि जिले से क्रिकेटर निकलकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं।

Headlines Today 24

Related posts

नेशनल हाईवे को सिक्स लेन की मांग के लिए आंदोलन को लेकर शनिचरा पर हुई संत समाज की बैठक

Headlines Today24

Die Welt der Online-Unterhaltung bei Hitnspin entdecken

सिलेंडर में रिसाव के बाद लगी आग में एक वृद्धा की मौत एवं तीन घायल

Headlines Today24