24.3 C
Bhind
September 17, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

स्व. माधवराव सिंधिया की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया नमन

परानिधेश भारद्वाज,

भिंड। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. माधवराव सिंधिया की 81वीं जन्मजयंती के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें याद करते हुए उन्हें नमन किया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गोकुलधाम गौशाला पर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि देकर उन्हें याद किया। इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा शहर के प्रसिद्ध मंशापूर्ण हनुमानजी मंदिर के परिसर में साधु संतों को स्व. माधवराव सिंधिया की याद में पेयजल सामग्री, बिस्किट के पैकेट एवं फलों का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन भाजपा के वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश अग्रवाल बाबूजी द्वारा किया गया।

इस अवसर पर भाजपा नेता ओमप्रकाश अग्रवाल बाबूजी ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व.माधवराव सिंधिया एक ऐसे राजनेता थे ,जिन्होंने शिक्षा, खेल, रेल और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में प्रगति के नए आयाम स्थापित किए। उन्हें “आधुनिकता और लोक कल्याण” के प्रति समर्पित माना जाता है। स्व. माधवराव सिंधिया ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत 1971 में भाजपा के पूर्ववर्ती संगठन, भारतीय जनसंघ से की थी।

इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने कहा कि स्व. माधवराव सिंधिया राजनीति में शुचिता एवं गरिमा के प्रतीक थे। स्व. माधवराव सिंधिया का विजन दलगत राजनीति से ऊपर था और उन्होंने हमेशा आमजन के कल्याण को प्राथमिकता दी। उनके विकास कार्यों, सादगी और जनसेवा के कार्यों को याद करते हुए उन्हें एक दूरदर्शी नेता बताया।

वहीं भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ तरुण शर्मा ने कहा कि स्वर्गीय माधवराव सिंधिया एक जन हितैषी नेता थे जिन्होंने हमेशा जनता के हितों को सर्वोपरि रखते हुए कार्य किया। उनके कार्यकाल में ग्वालियर चंबल अंचल को विकास की कई सौगातें मिली।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने सेवा कार्यों के माध्यम से उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता सुनील दुबे, रंजीत सिंह कुशवाह, रविन्द्र सिंह नरवरिया, जिला मंत्री सरोज बघेल, सिद्धार्थ जैन, विकास शर्मा, अमित जैन, प्रभाकर सिंह नरवरिया, राकेश जैन, विपिन चतुर्वेदी, सुरेन्द्र गर्ग आदि कार्यकर्ता और समाजसेवी मौजूद रहे।

Headlines Today 24

Related posts

महिला अपराधों की रोकथाम के लिए पुरुषों को जागरुक करने पुलिस ने चलाया यह अभियान

Headlines Today24

भाविप द्वारा प्याऊ पर चलाया गया स्वच्छता अभियान

Headlines Today24

जिन मंत्री जी ने दिन भर उड़ाई कोरोना गाइडलाइंस की धज्जियां, वही दे रहे थे इसका पालन करने और मास्क पहनने की नसीहत

Headlines Today24