26.4 C
Bhind
September 7, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

भिंड मुनि श्री प्रतीक सागर महाराज के सानिध्य में निकली विशाल तिरंगा यात्रा

भिण्ड, पवन शर्मा

आजादी का अमृत महोत्सव और स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में क्रांतिवीर मुनि प्रतीक सागर जी महाराज के निर्देशन में तिरंगा यात्रा वाहन रैली एवं पदयात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। किला चौराहा पर सुबह से ही युवाओं महिलाओं एवं बालिकाओं के हाथों मे तिरंगा झंडा लहराते हुए देखकर हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया। भिंड नगर में स्वतंत्रता दिवस पर इस तरह का माहौल पहली बार देखने को मिला है। मुनिश्री से आशीर्वाद प्राप्त कर तिरंगा रैली का प्रारंभ किला गेट से हुआ। रैली में मुनि प्रतीक सागर जी स्वयं साथ चले एवं पूरा गगन भारत माता की जय वंदे मातरम के नारों से गूंजमान हो उठा। रैली गोल मार्केट ,सदर बाजार, परेड चौराहा पुस्तक बाजार, सब्जी मंडी, हॉस्पिटल रोड, बस स्टैंड, बाईपास, लहार चुंगी 3 घंटे में संपूर्ण रैली का मार्ग तय हुआ।


जगह-जगह पर जाम की स्थिति बनी रही। नगर वासियों ने पुष्प वृष्टि तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। मुनि श्री प्रतीक सागर जी महाराज ने स्वतंत्रता दिवस के पूर्व दिवस सभी को संबोधित करते हुए कहा कि भारत देश हमारा है प्राणों से भी प्यारा है भारत की अस्मिता और संस्कृति पर कभी आंच नहीं आने देना यह भारत में रहने वाले हर एक व्यक्ति का धर्म है स्वयं के धर्म को सुरक्षित रखने के लिए राष्ट को सुरक्षित रखना पहले जरूरी है। भारत देश के प्रत्येक नागरिक को सीमा पर खड़े जवान की तरह ,देश को गद्दारों से बचाने के लिए तैयार रहना चाहिए। गद्दार चाहे देश के अंदर हो या सीमा पार से आने वाले हो उन्हें किसी भी शर्त पर भारत देश में शरण नहीं मिलना चाहिए। भारत केवल मिट्टी का टुकड़ा नहीं है संस्कार और संस्कृति का भेजो स्थान है जहां केवल मिट्टी के टुकड़ा नहीं राम कृष्ण बुद्ध महावीर की पवित्र ऊर्जा जिसके अंदर समाहित है भाई महा तीर्थ है।

Headlines Today 24

Related posts

बिजली के कीमती तार चुराने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, चोरी के तार खरीदने वाले भी पुलिस गिरफ्त में

Headlines Today24

युवकों ने हथियारों के साथ सोशल मीडिया पर वायरल किये वीडियो एवं फ़ोटो, पहुंचे हवालात

Headlines Today24

जो सबको देते हैं आशीर्वाद, उन किन्नरों का यहां किया गया सम्मान

Headlines Today24