23 C
Bhind
September 9, 2026
Headlines Today 24
भिण्डराजनीति

वोटर्स पर पकड़ बनाने जमकर पसीना बहा रहे युवा नेता

भिण्ड,पवन शर्मा

कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में मेहगांव से चुनाव लड़ सकते हैं रामशेष बघेल

भिण्ड। कांग्रेस पिछड़ा वर्ग समन्वय प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रामशेष बघेल आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर मेहगांव से चुनाव लड़ सकते हैं जो इन दिनों वोटरों पर पकड़ बनाने के लिए जमकर पसीना बहा रहे हैं यह बता दें कि रामशेष बघेल 2005 से समाज सेवा एवं सक्रिय राजनीति के जरिए आमजन के दिलों में काफी अच्छी छवि बना रखी है कई बड़े-बड़े ओबीसी बघेल समाज के आयोजन करवाएं भिंड जिले के ग्राम भगवासी तहसील अटेर से ताल्लुक रखने वाले रामशेष बघेल मेहगांव से चुनाव लड़ने के इच्छुक है जो लगातार क्षेत्र में सक्रिय बने हुए है उनके व्यवहार कुशलता के चलते स्थानीय नागरिकों द्वारा उन पर काफी भरोसा जताया जा रहा है

हर सुख दुख में साथ खड़े रहते हैं

अधिकांश राजनेताओं को व्यस्तता के चलते आमजन के सुख-दुख से कोई सरोकार नहीं रह जाता है जबकि रामशेष बघेल एसे युवा नेता है जो तमाम व्यवतता के होने के बावजूद स्थानीय नागरिकों के सुख दुख में सदैव साथ खड़े रहते हैं उनकी इस कार्यशैली से स्थानीय लोग भी उन्हें अपने परिवार के सदस्य की तरह ही सम्मान देने लगे है
कांग्रेस नेता रामशेष बघेल का कहना है कि मूलतः भिंड जिले से जुड़े होने से क्षेत्र की उपेक्षा देख आत्मग्लानि महसूस होती है इसलिए अब हम मेहगांव से ही चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं जिससे क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके ।

Headlines Today 24

Related posts

होली का त्यौहार देता है प्रेम एवं भाईचारे का संदेश- अतुल रमेश पाठक

Headlines Today24

कलेक्टर-एसपी सहित अन्य अधिकारियों ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए बहाया जमकर पसीना

Headlines Today24

एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई करने वाले मध्यप्रदेश के पहले घुड़सवार राजू भदौरिया का मंत्री ने किया सम्मान

Headlines Today24