31.4 C
Bhind
April 20, 2026
Headlines Today 24
Uncategorizedभिण्डमध्यप्रदेश

आवास योजना हितग्राही संवाद के मुख्य कार्यक्रम में प्रदेश के मुखिया के पहुंचे के काफी देर बाद जिलास्तरीय कार्यक्रम में पहुंचे राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया

सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में एक साथ आयोजित किये गए प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी हितग्राही सम्मेलन में भिण्ड के नगरपालिका प्रांगड़ में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लेकिन जहां मुख्य कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पहुंचकर डीप प्रज्वलन और कन्या पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत की वहीं भिण्ड के मेहगांव विधायक राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया जिलास्तरीय कार्यक्रम में समय पर पहुंचे ही नहीं। जबकि कलेक्टर एसडीएम सहित भाजपा के पदाधिकारी मंच पर बैठे उनका इंतजार करते रहे। वादिन कन्या पूजन के लिए भी जिन कन्याओं को बुलाया गया था वह भी मंत्री जी के इंतजार में बैठी रहीं। नगरीय प्रशासन राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया के इंतजार में जिलास्तरीय कार्यक्रम में भी नीरसता छाई रही। प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में मंत्री का यूं समय पर ना पहुंचना जा उनकी कार्यप्रणाली पर तो सवाल खड़े कर ही रहा है प्रदेश सरकार की साख पर भी बट्टा लगा रहा है।

आपको बता दें कि नगरीय प्रशासन राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया 1 बजकर 6 मिनिट पर जिला स्तरीय कार्यक्रम में पहुंचे। तब जाकर उनका स्वागत सत्कार हुआ और जिलास्तरीय कार्यक्रम की शुरुआत हो सकी।

Headlines Today 24

Related posts

कांग्रेस की सरकार बनते ही मिलेंगे हर महिला को 1500रू प्रति माह – इस्मिता शर्मा

Headlines Today24

गौसेवा वैदिक संस्कृति का आधार, उसके लिये तन-मन-धन से जुटना चाहिए- शंकराचार्य

Headlines Today24

पिता की कमी कोई पूरी नहीं कर सकताः हेमंत कटारे

Headlines Today24