30.1 C
Bhind
April 16, 2026
Headlines Today 24
भिण्डमध्यप्रदेश

सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान में तीन पहिया वाहन चालकों को थाना प्रभारी ने इस अंदाज में पढ़ाया यातायात नियमों का पाठ

भिण्ड,पवन शर्मा

समस्त चालकों को गुलाब का फूल भेंट कर यातायात नियमों का पालन करने की समझाईश दी ।

यातायात नियमों का पालन नहीं करने पर की जावेगी चालानी कार्यवाही

भिण्ड।पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा 24 से 30 अप्रैल 2023 तक संपूर्ण प्रदेश में संयुक्त सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपूसे तथा एसडीओपी मेहगांव आर के एस राठौर के निर्देशन में थाना प्रभारी मेहगांव निरीक्षक रविंद्र शर्मा द्वारा तीन पहिया वाहन चालकों को थाने पर बुलाकर उनकी मीटिंग ली गई।

मीटिंग के दौरान भिंड तिराहा, गोरमी तिराहा, हाट बाजार तथा अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर रोड पर जगह-जगह वाहनों को नहीं खड़ा करने, क्षमता से अधिक सवारी का परिवहन नहीं करने, हाईवे पर अनावश्यक रूप से वाहन नहीं खड़ा करने, अत्याधिक गति से वाहन नहीं चलाने की हिदायत दी।

अधिकांशत: देखा जाता है बस या अन्य कोई सवारी वाहन जब हाईवे पर आकर रूकता है तो उसके आसपास तीन पहिया वाले इकट्ठा हो जाते हैं और हाईवे पर चारों तरफ से उस सवारी वाहन को घेर लेते हैं जिससे जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। यही हाल बाजार में भी होता है, ऐसे में यातायात को सुचारू तथा निर्बाध रूप से चलाने हेतु थाना प्रभारी मेहगांव ने पहल की हैं

Headlines Today 24

Related posts

“भारत को जानो” प्रतियोगिता का विद्यालय स्तरीय चरण संपन्न

Headlines Today24

ध्यानेन्द्र सिंह ‘डिम्पल’ चौहान बने युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष

Headlines Today24

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती पर निकाला गया विशाल चल समारोह, सर्व समाज ने की शिरकत, भाजपा एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

Headlines Today24