28.2 C
Bhind
September 19, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

बिपरजॉय की बारिश, पड़ोस में निर्माण के चलते दो मंजिला मकान धराशाई

भिण्ड, पवन शर्मा

भिण्ड। समुद्री तूफान विपर जॉय का असर अब मध्यप्रदेश के साथ-साथ भिंड जिले में भी दिखाई देने लगा है। यहां पर बीती रात से ही मध्यम तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर चल रहा है। बारिश के चलते भिंड के वार्ड क्रमांक 38 में दो मंजिला मकान धराशाई हो गया है।

जानकारी के अनुसार भिंड के अटेर रोड बंबा की पुलिया के पास वार्ड क्रमांक 38 में रहने वाले राजकुमार ओझा के बगल में उनके ही दूसरे भाई अपने मकान का निर्माण करा रहे थे, इसके लिए उन्होंने तलघर बनाने के लिए 10 फुट गहरा गड्ढा राजकुमार ओझा के मकान के बगल में ही खोदा था, जिससे मकान की नींव कमजोर होने के साथ-साथ गड्ढे में पानी भर गया और मकान में दरारे आने लगी थी । राजकुमार ओझा ने किसी भी संभावित दुर्घटना को देखते हुए मकान से बाहर निकलकर परिवार के साथ बीती रात सो रहे थे। तभी अचानक सुबह उनका दो मंजिला मकान भरभरा कर गिर गया, जिसमें राजकुमार ओझा का मकान में रखा हुआ 7-8 लाख रुपए का सामान और दो मंजिला मकान धराशाई हो गया जिससे राजकुमार ओझा का 25 लाख रुपए का नुकसान सामने आया है।

Headlines Today 24

Related posts

भगवान शिव की हुई हल्दी प्रथा, शिवरात्रि के दिन धूमधाम से निकलेगी भगवान भोले की बारात

Headlines Today24

भाजपा कार्यकर्ताओं ने ऐसे मनाया अनसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर्य का जन्मदिन

Headlines Today24

जिला उपाध्यक्ष ने यहां पर स्व. माधवराव सिंधिया की प्रतिमा लगाने की मांग की, उनके नाम के बोर्ड भी मार्ग पर लगवाए गए

Headlines Today24