30 C
Bhind
October 23, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना को मातृशक्ति धरातल पर उतारकर योजना का लाभ दिलाएं: डॉ रमेश दुबे

चिकित्सा प्रकोष्ठ ने महिला मोर्चा की नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का किया सम्मान

मिण्ड। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली सरकार ने प्रदेश की मातृशक्ति को महिला हितेषी योजनाओं के साथ उन्हें गौरवान्वित किया है। उक्त उदगार भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉक्टर रमेश दुबे ने कहे। रमेश दुबे ने कहा कि मातृ शक्ति, आदिवासी समाज से महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपति मुर्मू को महत्वपूर्ण संवैधानिक दर्जा देकर महिलाओं को गौरवान्वित करने का काम किया। जिस पर कांग्रेस ने उनका अपमानित करने का कार्य किया। यह बात उन्होंने भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ शिवकुमार राजोरिया के निवास स्थान पर आयोजित महिला मोर्चा की वरिष्ठ नेत्रियों के सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि की आसंदी से बोलते हुए व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉक्टर डॉ शिव कुमार राजोरिया ने की।

इस अवसर पर डॉ दुबे ने कहा की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महिला सशक्तिकरण की मजबूती के लिए जो कार्य किया है वह कभी कांग्रेस की सरकार नहीं कर सकी। उन्होंने लाडली बहना योजना को हर समाज की बहन तक पहुंचाने का काम किया है। फार्म भरने की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। भारी संख्या में महिलाओं ने आवेदन कर योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए कार्य किया है और महिला मोर्चा की कार्यकर्ता भी इस योजना को बूथ केंद्र पर महिलाओं के साथ फार्म भरने में अपनी अहम भूमिका के साथ कार्य करें और योजना को धरातल पर उतारे।

इस अवसर पर महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य दतिया जिले की प्रभारी सरोज जोशी, जिला अध्यक्ष आभा जैन ने भी संबोधित करते हुए महिलाओं को मिशन 2023 के विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत के साथ लगने का आह्वान किया। वही श्रीमती कुसुम राजौरिया एवं डॉ प्रीति शर्मा द्वारा मातृशक्ति को माल्यार्पण एवं अंग वस्त्र ओढ़ा कर उनका सम्मान किया।

सम्मानित होने वाली मातृशक्ति में महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष आभा जैन, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों में सीमा शर्मा, सरोज जोशी, जिला मंत्री पिंकी शर्मा, जिला मंत्री रश्मि खटीक, जिला उपाध्यक्ष गीता राजावत, जिला महामंत्री आरती पाठक, जिला मीडिया प्रभारी ज्योति बौहरे, जिला कोषाध्यक्ष नीलम भदौरिया एडवोकेट, नीतू राजावत, प्रमुख बहनें शामिल रहीं।

इस अवसर पर चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ शिवकुमार राजौरिया, ने आभार व्यक्त किया और मंचासीन अतिथियों ने भारत रत्न पंडित अटल बिहारी बाजपेई, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला उपाध्यक्ष अनिल कटारे, जिला कार्यालय मंत्री आर बी सिंह बघेल एडवोकेट, जिला मंत्री शिव प्रताप सिंह राजावत, चिकित्सा प्रकोष्ठ के सह जिला संयोजक डॉ आरडी परिहार, नगर अध्यक्ष विकास भदोरिया , डा वरुण शर्मा, डॉ सुरेश वर्मा आदि लोग उपस्थित थे।

Headlines Today 24

Related posts

कलेक्टर-एसपी सहित अन्य अधिकारियों ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए बहाया जमकर पसीना

Headlines Today24

मास्टर खेलों में राधेगोपाल ने तीन भाइयों और मित्रों के साथ मिलकर जीते 7 गोल्ड, 6 सिल्वर एवं 3 कांस्य पदक

Headlines Today24

पाठक एवं खान ने मनाया भिंड एसपी चौहान का जन्मदिन

Headlines Today24