22.7 C
Bhind
October 25, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

सेवा और संस्कार का अनुपम संगम है भारत विकास परिषद- डॉक्टर उमा


वर्ष 1963 से संपूर्ण भारतवर्ष में ही नहीं अपितु देश के बाहर भी जिस संगठन ने सेवा और संस्कार से अपने कार्य को सिद्ध किया है उसका नाम है भारत विकास परिषद। परिषद की इसी संकल्पना को साकार कर रही है भारत विकास परिषद की शाखा जागृति। परिषद के संस्कार प्रकल्प के अंतर्गत कक्षा 4 से 8 के छात्र छात्राओं के लिए नि:शुल्क बाल संस्कार शिविर का आयोजन बच्चों में नैसर्गिक निखार के लिए उपयोगी है। यह विचार भारत विकास परिषद शाखा जागृति की संरक्षक डॉ उमा शर्मा ने शिविर स्थल शासकीय उच्चतर माध्यमिक क्रमांक 1 में व्यक्त किए।

आज संस्कार शिविर के दूसरे दिवस पर शाखा अध्यक्ष उषा नगरिया ने सभी बच्चों का स्वागत किया और उन्हें प्रोत्साहित किया। शैलज्यू परिहार के द्वारा इंसाफ की डगर पर बच्चों दिखाओ चल के गीत प्रस्तुत किया गया।
रेखा अग्रवाल द्वारा सूर्य नमस्कार के विभिन्न चरणों का अभ्यास और प्रशिक्षक माधव यादव द्वारा ताइक्वांडो के विभिन्न गुर सिखाए गए। संगठनात्मक शारीरिक खेलो का अभ्यास शिविर संयोजक प्रियंका शुक्ला एवं सचिव रत्ना कुशवाह द्वारा बखूबी कराया गया जिसमें छात्रों ने आनंद के साथ भागीदारी की। पोस्टिक आर के साथ आज की गतिविधि को विश्राम दिया गया ।

आज के कार्यक्रम में आभा जैन, अरुणा पाठक, अंजू गुप्ता, दिव्या शिवहरे, संजू पहाड़िया, दीप्ति मिश्रा, श्री कृष्ण शुक्ला, धीरज शुक्ला, मनोज दिक्षित, गगन शर्मा आदि का अतुलनीय योगदान रहा।

Headlines Today 24

Related posts

भाजपा मंत्री को नोटशीट पर हुई निरीक्षकों की पोस्टिंग, कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव आयोग से शिकायत कर की हटाने की मांग

Headlines Today24

जस्टिस फॉर भिंड कैंपेन के अंतर्गत हुआ ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन

Headlines Today24

पाठक को बनाया गया नगरीय निकाय चुनाव का प्रभारी

Headlines Today24