18.9 C
Bhind
October 31, 2026
Headlines Today 24
भिण्डमध्यप्रदेश

जस्टिस फॉर भिंड कैंपेन के अंतर्गत हुआ ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन

परानिधेशभारद्वाज,

वर्षों से उपेक्षा के शिकार भिण्ड जिले में मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर युवा समाजसेवियों द्वारा चलाये जा रहे जस्टिस फ़ॉर भिण्ड कैम्पेन के तहत रविवार को गौरी सरोवर के किनारे स्थित बिहारी पार्क में युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें युवाओं के साथ ही जिले के वरिष्ठ समाजसेवियों एवं गणमान्य व्यक्तियों को भी आमंत्रित किया गया।

इस आयोजन का उद्देश्य भिंड के महत्वपूर्ण मुद्दों मेडिकल कॉलेज, नगर निगम, भिंड से भोपाल व दिल्ली के लिए ट्रेन, सुनियोजित निर्माण व अन्य ऐसे मुद्दे जो भिंड के विकास के लिए अतिआवश्यक हैं उनमें युवाओं के विचारों का आदान प्रदान के साथ ही वरिष्ठ नागरिकों के अनुभवों के साथ सही रास्ते पर आगे बढ़ने की रणनीति तैयार करना रहा।

कार्यक्रम में कई युवाओं के द्वारा बड़े ही उत्साह से अपनी बात रखी गई और आने वाले समय में कैंपेन को और मजबूत बनाने का आश्वासन दिया गया। युवाओं के अलावा भिंड के तमाम बुद्धजीवीगण, चिकित्सकगण, अभिभाषकगण, पत्रकारगण, अध्यापकगण व समाजसेवियों ने भी अपने विचार प्रगट किए।

कार्यक्रम में दानवीर दीक्षित, शिवभान सिंह राठौर, महेश मिश्रा, श्रवण पाठक, रविकांत जैन, आनंद भदौरिया, रमाकांत शर्मा, जयदीप राजावत, सतीश राजावत, रामवीर सर, हरीश भदौरिया, आशीष ओझा, अभिषेक यादव, आदित्य कटारे आदि के साथ ही बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Headlines Today 24

Related posts

कोरोना की रैंडम सैंपलिंग करने गए स्वास्थ्यकर्मी के साथ मारपीट, 5 पर मामला दर्ज

Headlines Today24

थाना परिसर के नजदीक ही व्यक्ति को मारी गोली

Headlines Today24

इन समस्याओं को लेकर पिंकी भदौरिया के नेतृत्व में कांग्रेस करेगी मंगलवार को धरना

Headlines Today24