19.1 C
Bhind
October 23, 2026
Headlines Today 24
मध्यप्रदेश

पटेल ने एक भारत श्रेष्ठ भारत के लिए जीवन का हर पल समर्पित किया – अतुल रमेश पाठक

भिण्ड पवन शर्मा

लौह पुरुष सरदार पटेल की 72 वी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

भिंड – भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमेश पाठक ने लौह पुरुष सरदार पटेल की 72 वी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी और कहा कि सरदार पटेल एक दूरदर्शी नेता, प्रतिबद्ध समाज सुधारक तथा समर्पित राष्ट्रवादी थे, जिनकी विरासत को कभी नहीं भुलाया जा सकता।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने कहा कि सरदार पटेल हमेशा चाहते थे कि, भारत सशक्त हो, समावेशी भी हो, संवेदनशील हो और सतर्क भी हो, विनम्र हो, विकसित भी हो. उन्होंने देशहित को हमेशा सर्वोपरि रखा. आज उनकी प्रेरणा से भारत, बाहरी और आंतरिक, हर प्रकार की चुनौतियों से निपटने में पूरी तरह से सक्षम हो रहा है और सरदार पटेल एकता की अहमियत समझते थे, जब एकीकरण की बात आई, उन्होंने विनम्रता , कठोरता एवं संयम से हर वह फैसला लिया, जो देश को एकजुट कर सके। सरदार पटेल ने एक भारत श्रेष्ठ भारत के लिए जीवन का हर पल समर्पित किया, इसलिए हमारी भी जिम्मेदारी है कि हम सब लौह पुरुष सरदार पटेल के पद चिन्हों पर चलें ।

Headlines Today 24

Related posts

An Overview of the bwin Gaming Experience

Guida Completa a bwin: Giochi e Scommesse Online

फिसलकर कुँए में गिरी 16 वर्षीय बालिका, डायल 100 की मदद से पहुंचाया अस्पताल

Headlines Today24