23.5 C
Bhind
August 25, 2026
Headlines Today 24
भिण्डराजनीति

कांग्रेस की नारी सम्मान योजना पर भाजपा नेत्री का पलटवार

भिण्ड, पवन शर्मा

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सरोज जोशी ने कांग्रेस के नारी सम्मान को बताया झूठा। बोलीं – 2018 में भी भरवाए थे किसानों से जुड़े फार्म, लेकिन नहीं कर पाए थे कर्जा माफ

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं दतिया जिले की प्रभारी सरोज जोशी ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देशों पर 9 मई से प्रदेश में नारी सम्मान योजना के शुभारंभ पर अपना पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस में कभी महिलाओं का सम्मान नहीं हो सकता। जिन्होंने 2018 के विधानसभा चुनाव में ऐसे ही किसान कर्ज माफी के नाम पर रंग-बिरंगे फार्म भरा कर उन्हें झूठ बोलकर सरकार बनाकर भ्रमित किया‌ था और एक भी किसान का कर्जा माफ नहीं कर पाए ऐसे ही यह नारी सम्मान योजना मात्र नाटक और नौटंकी है। यह महिलाओं के कभी हितेषी नहीं बन सकते। ऐसी योजनाओं से महिलाएं सावधान रहें और इनके झूठे बहकावे में ना आए।

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनावों की दृष्टि से यह झूटे फार्म महिलाओं के भराकर वोट बैंक की राजनीति की जा रही है और प्रदेश की हमारी मातृ शक्ति यह अच्छी तरह से जानती हैं कि हमारी चिंता करने वाली कौन सी सरकार है। अभी हाल ही में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महिलाओं के सम्मान में लाडली बहना योजना के माध्यम से हर समाज की मातृशक्ति को सरकारी योजना का लाभ दिलाने के लिए संचालित की है और पूरे मध्यप्रदेश में 1 करोड से अधिक महिलाओं ने इस योजना के फार्म भरकर सत्ता की सुनामी को तूफान में बदलने का काम किया है। हमारी भाजपा सरकार महिलाओं के सम्मान में हमेशा उनके सुख दुख में खड़ी होती है। कमलनाथ हमेशा झूठ बोलने की राजनीति करते हैं इनकी संस्कृति में हमेशा से झूठ बोलकर ही जनता को भ्रमित किया जाता रहा है।

युवाओं को रोजगार के नाम पर उन्होंने भ्रमित किया, अब नारी सम्मान योजना के फार्म भरा कर उनको भ्रमित करने की राजनीति की जा रही है। ऐसी झूठ बोलने वालों से हमारी बहने सावधान रहें। अगर कांग्रेस के लोग आपके पास आते हैं तो उनको वापस अपने घर से लौटा कर यह कहें कि हमें आपके सम्मान की कोई जरूरत नहीं है, हमारी मोदी और शिवराज सरकार हमारे साथ खड़ी है और महिलाओं के सम्मान में कई योजनाओं को उन्होंने संचालित किया है। हमारी सुरक्षा हमारे हमारा सम्मान भारतीय जनता पार्टी के हाथ में ही मजबूती प्रदान कर रही है।

उन्होंने कहा कि अभी तक देश की स्वतंत्रता तक कांग्रेस ने इस देश पर राज किया तब महिलाओं की योजना के लिए किसी ने चिंता नहीं की अब महिलाओं पर राजनीति कर बोट , बटोर ने की योजना बनाकर इस तरह का नाटक और नौटंकी जो की जा रही है इसे प्रदेश की हमारी बहने अच्छी तरह से समझ चुकी हैं। श्रीमती जोशी ने कहा कि कांग्रेश जो नारी सम्मान की बात करती है वह सबसे पहले बताएं कि पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धे अटल बिहारी वाजपेई के नेतृत्व वाली सरकार में महिलाओं को 30% आरक्षण लाने का बिल लोकसभा और राज्यसभा में रखा गया था सोनिया गांधी ने इसका कड़ा विरोध कर वह बिल पास नहीं होने दिया और हमारी मातृशक्ति विकास से दूर रह गई।

श्रीमती जोशी ने कहा कि यह बताएं कांग्रेस के लोग कि दिल्ली के नैना साहनी के साथ उनका सिर काटकर कौन से कांग्रेस के नेता ने तंदूर में झोंका। युवक कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रही सरला मिश्रा को आत्महत्या के लिए प्रताड़ित करने वाली कौन से कांग्रेस के लोग थे। डबरा विधानसभा से भाजपा से चुनाव लड़ी इमरती देवी को अपमानित करने वाले कौन से कांग्रेसी नेता और बराबर महिलाओं के विरोध कर रहे कांग्रेस यह ध्यान दे यह वही कमलनाथ है जो कि 15 माह की कांग्रेस की सरकार में महिलाओं से शराब की दुकानें खुलवाने के लिए बात कर रहे थे।

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती जोशी प्रदेश की महिलाओं से कहा है कि झूठे फार्म भरवाने में ना आए यह कांग्रेसी पूर्व से जुड़े हैं और आप के फार्मो को भराकर फिर , कूड़े कचड़े में डाल दिए जाएंगे जो पूर्व में 15 माह की कांग्रेस की सरकार में किसानों से जो कर्जे के रंग-बिरंगे फार्म भरे गए थे वह भी पूर्ण रूप से कचरे में डाल कर उनको जला दिए गए।

Headlines Today 24

Related posts

नशा मुक्त भारत अभियान अंतर्गत मद्य निषेध सप्ताह का हुआ समापन

Headlines Today24

इन समस्याओं को लेकर पिंकी भदौरिया के नेतृत्व में कांग्रेस करेगी मंगलवार को धरना

Headlines Today24

जीवन के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है: पाठक

Headlines Today24