35.8 C
Bhind
June 16, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

जीवन के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है: पाठक

वृक्षारोपण जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है : पाठक
एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया पौधारोपण
भिंड : देशभर में चलाये जा रहे “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिला कार्यालय में पौधारोपण किया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अभियान के तहत एक एक पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में अपनी भूमिका निभाई।
इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने कहा कि यदि सभी लोग अपने मां के नाम पर एक पौधारोपण का कार्य करें। तो उसके मन की स्मृति भी जीवित हो जाएगी और इसके साथ ही साथ देश क्षेत्र में वातावरण भी संतुलित होगा। वृक्षारोपण जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है,जिससे क्षेत्र हरा-भरा दिखने लगेगा। पेड़-पौधे ईश्वर द्वारा प्रदत्त एक बहुमूल्य उपहार है। जिनका संबंध सीधे तौर पर मानव जीवन के अस्तित्व से जुड़ा हुआ है।
एवं भाजपा मंडल उपाध्यक्ष प्रशांत सोनी ने कहा कि पेड़ इंसानों को जीवन जीने के लिए जरूरी आक्सीजन प्रदान करते हैं। इसके अलावा फल व छाया भी हमें पेड़ों से प्रदान होती है। पेड़ों की मौजूदगी से पर्यावरण संतुलन कायम रहता है और समय पर बरसात भी होती है।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अमित जैन,सोशल मीडिया जिला सह संयोजक शेखर खटीक,मंडल मंत्री सूरज बरुआ,युवा मोर्चा जिला सह कोषाध्यक्ष सौरव पुलक,युवा नेता आशीष बोहरे,नीरज ओझा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Headlines Today 24

Related posts

महर्षि अरविंद की जयंती पर जन अभियान परिषद का जिला स्तरीय व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित

Headlines Today24

भिण्ड में क्रैश हुआ एयरफोर्स का मिराज-2000, पायलट ने पैराशूट से कूदकर बचाई जान

Headlines Today24

सिंध नदी में अचानक जलस्तर बढ़ने से खुली अवैध उत्खनन और परिवहन की पोल, आधा सैकड़ा से अधिक ट्रक फंसे तेज बहाव में

Headlines Today24