23.3 C
Bhind
September 8, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

कलेक्टर-एसपी सहित अन्य अधिकारियों ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए बहाया जमकर पसीना

मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण में कई नगरीय निकाय में आज वोटिंग संपन्न हुई। जिसमें भिंड जिले के लहार, मिहोना, रौन, दबोह एवं आलमपुर नगरीय निकाय में चुनाव संपन्न हुए। इस दौरान जिला कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस, पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे एवं एडीएम प्रवीण फुलपगारे सहित तमाम अधिकारी एवं कर्मचारी मुस्तैद रहे।

मतदान केंद्र का निरीक्षण करते एडीएम प्रवीण फुलपगारे एवं एएसपी कमलेश कुमार खरपुसे

कलेक्टर, एसपी, एडिशनल एसपी एवं एडीएम ने एक जगह से दूसरी जगह घूम घूम कर मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इसके चलते प्रथम चरण के नगरीय निकाय चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हुए।
आलम यह रहा कि भीषण गर्मी में भी यह अधिकारी एक मतदान केंद्र से दूसरे मतदान केंद्र पर घूमते रहे और मतदान का जायजा लेते रहे। अल सुबह से लेकर देर शाम तक अधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर उनका मुआयना किया।

मतदान केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लेते कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस एवं एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान
Headlines Today 24

Related posts

भाजपा के सेवा और समर्पण अभियान के तहत 21 सितंबर को मेहगांव में लगाया जायेगा विकलांगता परीक्षण एवं कृत्रिम अंग रजिस्ट्रेशन शिविर

Headlines Today24

लहार, मिहोना एवं रौन में इतने मतदान केंद्र अतिसंवेदनशील, ऐसी रहेगी व्यवस्था

Headlines Today24

M-seal और फेविकॉल का उपयोग कर बैंक खाते से उड़ाए रुपये, 3 आरोपी पुलिस गिरफ्त में

Headlines Today24