26.4 C
Bhind
September 7, 2026
Headlines Today 24
भिण्डमध्यप्रदेश

नवनिर्वाचित सरपंच व पंचों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ

गणेश पाराशर, मेहगांव

क्षेत्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज प्रशिक्षण केंद्र ग्वालियर द्वारा नवनिर्वाचित सरपंचों का जनपद पंचायत मेहगांव के सभाकक्ष में प्रशिक्षण का शुभारंभ नवनिर्वाचित महिला सरपंचों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। नवनिर्वाचित सरपंचों को पंचायत चलाने के लिए तीन दिवसीय बेसिक ओरियंटेशन प्रशिक्षण आज से शुरू हुआ।

पंचायती राज को सफल बनाने के लिए शासन के आदेश पर क्षेत्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज प्रशिक्षण केंद्र के माध्यम से बुधवार को जनपद मेहगांव के सभागार में तीन दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिसमें बतौर अतिथि नोडल अधिकारी शैलेंद्र सिंह कुशवाह, खंड पंचायत अधिकारी शिवराम नरवरिया, पीसीओ कैलाश राजे चौबे लाल कोठारी, एमआरपी नीलम नरवरिया, अनिल शर्मा सहित 50 ग्राम पंचायतों के सरपंच शामिल हुए। इस पंचायत शिविर में पंचायत के विकास करने के तौर-तरीके सिखाए गए तथा ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने के नुस्खे भी दिए गए।

Headlines Today 24

Related posts

समर्थक की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस नेता ने कराया बाजार बंद, कही यह बात

Headlines Today24

बाल मेले में बच्चों के साथ ही बड़ों ने भी जमकर लिया खानेपीने और खेलों का आनंद

Headlines Today24

भारत विकास परिषद शाखा भिंड द्वारा संस्कृति सप्ताह का शुभारंभ, पहले दिन काव्य गोष्ठी, दूसरे दिन हुआ गौ पूजन

Headlines Today24