38.2 C
Bhind
April 21, 2026
Headlines Today 24
देशमध्यप्रदेश

काँग्रेस की महिला विधायक ने सीएमओ को जमकर लगाई फटकार

खरगोन जिले के करही में पूर्व कैबिनेट मंत्री और महेश्वर की कांग्रेस विधायक डॉ विजयलक्ष्मी साधौ ने करही नगर परिषद के सीएमओ चुन्नीलाल जुनवाल को सार्वजनिक रूप से जमकर फटकार लगाई। उन्होंने सीएमओ पर भाजपा का एजेंट होने के आरोप की लगाते हुए गरीबों का पक्ष लिया। मतदान केंद्र के बाहर रखी अतिक्रमण की गुमटी को हटाने को लेकर बहसबाजी के दौरान साधौ भडक गईं। इस दौरान डाॅ साधौ ने सीएमओ पर बीजेपी के कार्यकर्ता के रूप में काम करने के गंभीर आरोप भी लगाये। अब सोशल मीडिया पर पूर्व मंत्री डाॅ विजयलक्ष्मी साधौ का वीडियो जमकर वायरल हो रहा।

13 जुलाई को करही नगरपरिषद के चुनाव हैं। इसके पहले नगरपालिका के द्वारा अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस दिए गए हैं। इसकी शिकायत जब अतिक्रमण कारियों ने विधायक से की तो पूर्व मंत्री डाॅ साधौ अपने आप को रोक नहीं पाईं और सीएमओ को जमकर फटकार लगाई। फटकार के दौरान विधायक साधौ ने सीएमओ को जमकर आडे हाथ लेते हुए कहा कि गरीब की गुमटी हटने नही दी जायेगी। अगर अतिक्रमण तोडना है तो अमीरो का हटाओ मैं बताती हूं। इस दौरान सीएमओ चुन्नीलाल जुनवाल को साधौ ने भाजपा के इशारे पर उसके एजेंट के रूप में कार्य करने के आरोप भी लगाये।

विजयलक्ष्मी साधौ यही नही रुकीं। आवेश में आकर गरीबों के लिए खुद को गिरफ्तार कराने तक की बात वह कह गई। हलाकि अपने रूतबे के चलते हमेशा डाॅ विजयलक्ष्मी साधौ चर्चित रहती हैं। लेकिन आज विधायक साधौ का आक्रोश जमकर देखा गया। शुरू में तो सीएमओ थोड़े रौब में रहे लेकिन डॉ विजयलक्ष्मी साधौ का रौद्र रूप द्वखकर वबाद में वह भी मैडम मैडम करते हुए अपनी सफाई देते नजर आए।

Headlines Today 24

Related posts

अंतर्राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस के उपलक्ष्य में डॉक्टरों को किया गया सम्मानित

Headlines Today24

इस मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया भारत के लिए भगवान का वरदान, हजारों की सभा में पढ़े प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ में कसीदे

Headlines Today24

भिण्ड जिले से 12वीं में पांच तो वहीं 10वीं में भी पांच विद्यार्थियों ने प्रदेश मेरिट में बनाया स्थान, जिले की मेरिट सूची भी देखें

Headlines Today24