22.3 C
Bhind
September 22, 2026
Headlines Today 24
मध्यप्रदेश

भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशियों में खूनी संघर्ष, पुलिस ने भांजी लाठियां

इंदौर में कांग्रेसी और बीजेपी कार्यकर्ताओं में हुए विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी द्वारा भाजपा प्रत्याशी पर हमला कर उसको लहूलुहान कर दिया गया। भाजपा के पार्षद प्रत्याशी चंदू शिंदे को सिर में चोट लगने से वह घायल हो गए। पुलिस के सामने भी काफी देर तक हंगामा चलता रहा। हालांकि पुलिस दोनों पक्षों को रोकती रही और उनको खदेड़ने की कोशिश की। लेकिन हंगामा बढ़ता देख पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा और भाजपा एवं कांग्रेस दोनों के ही कार्यकर्ताओं पर जमकर लाठियां भांजी।

बाद में भाजपा प्रत्याशी चंदू शिंदे की शिकायत पर कांग्रेस प्रत्याशी राजू भदोरिया पर हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया। कांग्रेस प्रत्याशी पर धारा 307, 341, 342, 147, 148, 323, 294, 506, 427 भादवि की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। हीरा नगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

देखिए पुलिस ने कैसे भांजी लाठियां। (नोट- वीडियो में गालियों का प्रयोग किया गया है, बच्चे ना देखें)

Headlines Today 24

Related posts

Das ultimative Erlebnis in der Welt von Slotpark

इस नेता के नेतृत्व में होगा अनुसूचित जाति-जनजाति सम्मेलन, कई दलों के कार्यकर्ता थाम सकते हैं इस दल का दामन!

Headlines Today24

भाजपा सरकार द्वारा लागू किए गए धर्मांतरण विरोधी कानून को रद्द करना कर्नाटक कांग्रेस की सिद्धारमैया सरकार की ओछी मानसिकता का परिचायक- डॉ रमेश दुबे

Headlines Today24