27.3 C
Bhind
September 17, 2026
Headlines Today 24
भोपालमध्यप्रदेश

50 नर्सों द्वारा हमीदिया अधीक्षक पर अश्लीलता के आरोप का मामला, मानवाधिकार आयोग ने चिकित्सा शिक्षा आयुक्त से 10 दिन में मांगा जवाब

भोपाल के हमीदिया अस्पताल के अधीक्षक डाॅ. दीपक मरावी पर 50 से ज्यादा नर्सों ने अश्लीलता का गंभीर आरोप लगाया है। नर्सों के मुताबिक डाॅ. मरावी रात के वक्त शराब के नशे में हाॅफ पेंट पहनकर उनके चेंजिंग रूम में बिना दरवाजा खटखटाए घुस आते हैं और अश्लील हरकत करते हैं। पीड़ित नर्सों ने लिखित शिकायत चिकित्सा शिक्षा मंत्री, मप्र शासन से की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए विभागीय मंत्री ने संभागायुक्त, भोपाल को जांच के आदेश दे दिये हैं। उन्हें दस दिन में जांच पूरी करने को कहा गया है।

इस मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने आयुक्त, चिकित्सा शिक्षा, मप्र शासन से दस दिन में तथ्यात्मक जवाब मांगा है।

Headlines Today 24

Related posts

Erfahrungen mit dem modernen hitnspin Portal

विष्णु भारद्वाज की फिरकी और आयुष आनंद की बल्लेबाजी की बदौलत मध्यप्रदेश ने राजस्थान को हराया

Headlines Today24

आखिर क्यों 5 फुट ऊंचे बैरिकेड को फांद गए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बीडी शर्मा और हाथ पकड़कर 5 फुट ऊंचे मंच पर चढ़े केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं प्रदेशाध्यक्ष?

Headlines Today24