38.3 C
Bhind
May 1, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

भारत में पंचायती राज की परिकल्पना को साकार किया भारत रत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी ने- डॉ राधेश्याम शर्मा


शहर कांग्रेस के तत्वाधान में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी जी की 32 वी पुण्यतिथि शहर जिला कांग्रेस कार्यालय भिंड पर सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ राधेश्याम शर्मा ने की
प्रेस को जानकारी संतोष त्रिपाठी ने बताया कि स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर शहर कांग्रेस कार्यालय पर समस्त कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के बताए मार्ग पर चलने की शपथ ली। इस अवसर पर शहर कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ राधेश्याम शर्मा ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी अपने छोटे भाई स्वर्गीय संजय गांधी की मृत्यु के उपरांत राजनीति में आए, इसके पहले वह पायलट थे। उनका राजनीति से दूर तक कोई वास्ता नहीं था । 1982 में पहली बार अमेठी से लोकसभा के लिए चुने राजीव गांधी का सपना था कि गांव-गांव में टेलीफोन पहुंचे और कंप्‍यूटर शिक्षा का प्रचार हो।

राजीव गांधी के सपनों का भारत सैन्य शक्ति भी था। वह अमन के पैरोकार थे, लेकिन जानते थे कि शांति और अहिंसा की बातें मजबूत मुल्क को ही शोभा देती हैं। जिस कंप्यूटर, आईटी और टेलीफोन जैसे कई अन्य क्षेत्रों में आज हम पूरी दुनिया को टक्कर देने का दंभ भर रहे हैं वह राजीव की ही देन है। भारत के जिन नौजवानों पर आज पूरी दुनिया की नजर है उसकी ताकत को राजीव ने बहुत पहले ही भांप लिया था। स्वर्गीय श्री राजीव गांधी ने पंचायती राज की स्थापना की और महिलाओं को भी आरक्षण दिया। उन्होंने मतदान की उम्र 21 से घटा कर 18 वर्ष की। उनको संचार क्रांति का जनक कहा जाता है और आधुनिक भारत के निर्माण में भारत में पहली बार कंप्यूटर लेकर आए। विश्व शांति के क्षेत्र में भी उन्होंने काम किए और श्रीलंका में शांति स्थापित करने के लिए शांति सेना भेजी।

आज जब वह हमारे बीच नहीं है हम उनके बताए मार्गो पर चलने की शपथ लें और भारत के सशक्त निर्माण में सहयोग दें। इस अवसर पर डॉ राधेश्याम शर्मा, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रेखा भदौरिया, संतोष त्रिपाठी, पूर्व पार्षद स्नेह लता जैन, इरशाद कुरैशी, दीपचंद तिवारी, सोनवीर यादव, राजमणि शर्मा, रामहेत शाक्य, आदित्य पुरोहित, पीसी दीक्षित, पवन चौरसिया, प्रदीप भदोरिया, बलराम जाटव, आनंद त्रिपाठी, मोहम्मद इरफान, नमन सिरोठिया, संजय यादव, बृजेश कुमार, आनंद शांति शाक्य कुलदीप भारद्वाज सर्वेश यादव नीरज त्रिपाठी हरिओम कटारे रामनिवास शर्मा सरोज जी योगेश जोशी राहुल यादव हरदयाल सिंह आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

  
Headlines Today 24

Related posts

नरवरिया वायु सेना मेडल से सम्मानित

Headlines Today24

उपनेता प्रतिपक्ष पर एफआईआर के विरोध में फूंका मुख्यमंत्री का पुतला, राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर की मामला वापस लेने की मांग

Headlines Today24

संगठित समाज ही गाँव विकास का आधार – संजीव नायक

Headlines Today24