38.3 C
Bhind
May 1, 2026
Headlines Today 24
मुरैना

चंद घंटों में पुलिस ने ऐसे खोज निकाले गायब हुए 11 लाख रूपये कीमत के जेवरात

भिण्ड,पवन शर्मा

भिंड। भिण्ड शहर में सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अग्रवाल कॉलोनी में रहने वाले सुनील ने 100 डायल के माध्यम से सूचना दी की कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके घर में घुसकर गोदरेज की अलमारी में रखे सोने व चांदी के जेवरात चोरी कर लिये हैं। इस सूचना से भिंड एसपी मनीष खत्री, सीएसपी निशा रेड्डी को अवगत कराकर थाना प्रभारी शिवसिंह यादव, उप निरीक्षक अतुल भदौरिया अपनी टीम को लेकर घटना स्थल पर रवाना हुये और फरियादी के घर के आस पास घेराबन्दी कर चोरी गये मसरुका की तलाश की। उन्होंने आस पास लगे सीसीटीव्ही फुटेज को चेक किया। साथ ही फरियादी के घर की सघन तलाशी भी की गई। जिसके बाद फरियादी के घर के नीचे भूसा की कोठी में गुम हुए सोने व चांदी के जेवरात एक झोले में मिले। सोने व चांदी के जेवरातो को झोले से निकालकर फरियादी को दिखाये गये। फरियादी के द्वारा सोने व चांदी के जेवरातों की पहचान की गई। जिसके बाद जेवरातों को फरियादी को सुपुर्द किया गया।

जेवरात मिलने पर फरियादी सुनील ने कहा कि अब वह एफआईआर नहीं कराना चाहता है।

जो जेवरात गम हुए उनमें एक छोटा सोने का हार (वजन 25 ग्राम) 2. एक सोने की सीतारानी (वजन 40 ग्राम)दो सोने के हथफूल (वजन 25-25 ग्राम)चार सोने की चूड़ी (वजन 35 ग्राम) एक झोडी ब्रजवाली (वजन 15 ग्राम) 6. एक सोने की चेन (वजन 15 ग्राम)दो चांदी की करदोनी (वजन 400 ग्राम)दो जोडी चांदी की पायल (वजन 100, 100 ग्राम) 9. चार जोडी चांदी के बिछिया ( वजन 50 ग्राम)कुल मसरुका करीवन 11,50,000 रुपये का बरामद किया गया।

त्वरित कार्यवाही करने वाली टीम में निरीक्षक शिव सिंह यादव, उनि० अतुल सिंह भदौरिया, आर0 603 रवि जादौन, आर0 201 सुशील शर्मा, आर0 309 अभिषेक यादव, आर0 1055 फूल सिंह, आर0 1193 महेश यादव, आर0 833 अमन राजावत, आर0 388 बादल सिंह, आर0 89 राहुल सिकरवार, एफआरव्ही -01 का पापलेट अर्जुन कुशवाह, बीडीएस मोनू जैन की सराहनीय भूमिका रही है।

Headlines Today 24

Related posts

चुनाव में हिंसा फैलाने वाले आरोपियों के घरों पर चलने लगा मामा का बुलडोजर

Headlines Today24

अब मुरैना में मेटाडोर ने रौंदा कांवड़ियों को

Headlines Today24

ड्यूटी के दौरान रेत माफिया के ट्रैक्टर से कुचलकर डिप्टी रेंजर की मौत पर चुनाव से पहले मुख्यमंत्री ने की थी जो घोषणा, अभी तक नहीं हुई पूरी

Headlines Today24