22.1 C
Bhind
October 2, 2026
Headlines Today 24
मुरैना

पूर्ण टीकाकरण करवाने वाले 50 परिवारों का हुआ सम्मान

 

सबलगढ़ (मुरैना)। ग्राम पंचायत बत्तोखर में आयोजित ग्रामसभा के दौरान बच्चों के पूर्ण टीकाकरण को बढ़ावा देने और समुदाय में स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने की दिशा में सराहनीय पहल की गई। एमपीवीएचए-यूनिसेफ के सहयोग से जन्म से 9 से 12 माह तक बच्चों का निर्धारित टीकाकरण पूरा कराने वाले 50 परिवारों को पंचायत की ओर से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के सरपंच शिवचरण जाटव ने पूर्ण टीकाकरण कराने वाले परिवारों को प्रशंसा पत्र एवं स्वास्थ्य किट प्रदान कर उनके प्रयासों की सराहना की। वहीं, टीकाकरण के प्रति समुदाय को जागरूक करने में संस्था के साथ सक्रिय भूमिका निभाने वाले 8 लोकल इंफ्लुएंसर को पुष्पमाला पहनाकर एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर एमपीवीएचए-यूनिसेफ के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर राधेश्याम माहौर ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों को समय पर सभी जरूरी टीके लगवाना उन्हें गंभीर बीमारियों से बचाने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने ग्रामीणों से अपने बच्चों का समय पर और पूर्ण टीकाकरण कराने की अपील की।
उन्होंने उपस्थित लोगों को पूर्ण टीकाकरण का संकल्प भी दिलाया तथा ऐसे परिवार, जिनके बच्चे अभी तक किसी कारणवश टीकाकरण से वंचित हैं, उन्हें जागरूक कर टीकाकरण अभियान से जोड़ने की अपील की।
कार्यक्रम में सरपंच, पंचायत सचिव, एएनएम, आशा कार्यकर्ता सहित 50 पूर्ण टीकाकरण वाले परिवार और 8 लोकल इंफ्लुएंसर मौजूद रहे।

 

Headlines Today 24

Related posts

स्पाइसजेट की कई नई उड़ानें शुरू, केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया औपचारिक उदघाटन

Headlines Today24

चुनाव में हिंसा फैलाने वाले आरोपियों के घरों पर चलने लगा मामा का बुलडोजर

Headlines Today24

अब मुरैना में मेटाडोर ने रौंदा कांवड़ियों को

Headlines Today24