23.9 C
Bhind
August 25, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई मिसाइल मैन अब्दुल कलाम की जयंती

परानिधेश भारद्वाज

भिंड: भूतपूर्व राष्ट्रपति मिसाइल मैन एपीजे अब्दुल कलाम के जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सर्किट हाउस पर उनकी चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि कर जयंती मनाई । इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष टीपू भदौरिया एवं अमित जैन ने कहा कि उन्होंने अपना जीवन सादगी से जीते हुए देश को समर्पित किया, देश को नई ऊंचाइयां दी एवं परमाणु आत्मनिर्भर बनाया और देश के विकास में अहम भूमिका निभाई।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने कहा कि मिसाइल मैन एपीजे अब्दुल कलाम का जन्म अक्टूबर 1931 को तमिलनाडु के रामेश्वर में हुआ था। अब्दुल कलाम ऐसे शख्स थे जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों से गुजरते हुए एक अलग मुकाम हासिल किया। अब्दुल कलाम का नाम भारतीय इतिहास में सुनहरे अक्षरों में अंकित किया जाएगा। उनकी उपलब्धियों के लिए उन्हें युगों युगों तक याद किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में किसान मोर्चा जिला महामंत्री टंटी राजावत, श्याम राठौर, संतोष राजावत, मोनू नरवरिया, बच्चा सिंह, सूरज बरुआ, प्रतीक पांडे, रवि बाजपेई, कौशलेंद्र सिंह, शिवनंदन सिंह भदोरिया, सत्येंद्र सिंह, दिलीप आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Headlines Today 24

Related posts

अवैध हथियारों की फैक्ट्री पकड़ी, 7 देशी कट्टे और कट्टे बनाने का सामान बरामद

Headlines Today24

सावित्रीबाई फुले जयंती पर 3 जनवरी को विशाल चल समारोह में सभी को शामिल होने का किया गया आह्वान: मानसिंह कुशवाहा

Headlines Today24

इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेसियों ने किया उन्हें नमन

Headlines Today24