19.9 C
Bhind
October 23, 2026
Headlines Today 24
खेलभिण्ड

खेल कूद से जीवन में बढ़ता है आपसी भाईचारा – राघवेंद्र कांकर

पवन शर्मा

भिण्ड। भिंड से 6 किलोमीटर दूर अटेर क्षेत्र के ग्राम पंचायत जवासा के ग्राम मुरलीपुरा में क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता का शुभारंभ राघवेंद्र कांकर जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी भिंड ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर किया। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में छोटे यादव गढ़ूपुरा रहे। आयोजन समिति द्वारा सभी अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित राघवेंद्र कांकर ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल हमारे दैनिक जीवन का अभिन्न अंग हैं। खेलों से हमारे जीवन में शारीरिक उन्नति के साथ साथ आपसी भाईचारा भी बढ़ता है। इसलिए गांव गांव में इस प्रकार के आयोजन होना अति आवश्यक है। इस अवसर पर उन्होंने क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग ले रही टीमों का परिचय प्राप्त किया और विजेता उपविजेता टीम को पुरस्कार भी वितरित किए।

इस अवसर पर छोटू काँकर, राजीव ठेकेदार, करू काँकर, गुड्डू बघेल, सुदीप काँकर, मनोज जाटव, छोटू कप्तान, ओमकार शर्मा, आशीष शर्मा, वाटसन बघेल, प्रेम सिंह बघेल, विकास शर्मा, प्रेममोहन काँकर, भोलू शर्मा, मुकेश सैनी, देहरा कप्तान अमित भदौरिया, गौरव भदौरिया, बोन्दे एवं समस्त ग्राम पंचायत निवासी उपस्थित रहे।

Headlines Today 24

Related posts

सावित्रीबाई फुले जयंती पर 3 जनवरी को विशाल चल समारोह में सभी को शामिल होने का किया गया आह्वान: मानसिंह कुशवाहा

Headlines Today24

अवैध देशी अधिया बंदूक के साथ स्थाई वारंटी गिरफ्तार

Headlines Today24

धूमधाम से मनाया गया भाजपा नेता का जन्मदिन

Headlines Today24