24.9 C
Bhind
September 7, 2026
Headlines Today 24
भिण्डमध्यप्रदेश

कोतवाली पुलिस ने चलाया आदतन अपराधियों का धरपकड़ अभियान

भिंड, पवन शर्मा।

पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे तथा नगर पुलिस अधीक्षक निशा रेड्डी के नेतृत्व में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक रविंद्र शर्मा द्वारा पुलिस हेड क्वार्टर भोपाल के निर्देशानुसार नाईट कांबिंग के तहत आदतन अपराधियों, फरारी, स्थाई वारंटियों की धरपकड़ का अभियान चलाया गया।

रात भर कोतवाली पुलिस करती रही वारंटियों की धरपकड़-

कोतवाली पुलिस ने बनाया एक ही रात्रि में सर्वाधिक बदमाशो को पकड़ने का रिकॉर्ड

धरपकड़ अभियान के तहत सीएसपी निशा रेड्डी, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक रविंद्र शर्मा ने 05 स्थाई वारंटी , 20 गिरफ्तारी वारंटी तामील कराए गए, साथ ही 16 जमानती वारंटी, 26 समन भी कोतवाली पुलिस द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों से तामील कराए गए। इसके साथ ही 12 निगरानी बदमाशो, 10 गुंडों को उनके घर जाकर चेक किया और अपराध से दूर रहने की हिदायत दी ।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक रविंद्र शर्मा, उप निरीक्षक देवीदीन अनुरागी, उनि क्रांति राजपूत, प्रधान आरक्षक अवधेश चौहान, त्रवेंद्र, सुनील यादव, गौरव मिश्रा,कमल बघेल, एवंआरक्षक राहुल राजावत, गिर्राज यादव, रवि जादौन, राहुल सिकरवार, दिलीप शाक्य, अनिल शर्मा, महिला आरक्षक रेनू रजक आदि शामिल रहे।

Headlines Today 24

Related posts

Erfahrungen mit dem Wettanbieter Interwetten im Überblick

Die Faszination von Slotpark: Ein virtueller Spielspaß für Unterwegs

कांग्रेस ने गांधी चौपाल लगाकर उठाया वार्ड 10 की समस्याओं को

Headlines Today24