31.4 C
Bhind
April 20, 2026
Headlines Today 24
Uncategorizedभिण्ड

महिला कांग्रेस ने हनुमान चालीसा का पाठ कर किया ‘लड़की हूँ लड़ सकती हूँ’ कार्यक्रम का शुभारंभ

14 जनवरी 2022 को  मकर सक्रांति के अवसर पर मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव रेखा भदोरिया के नेतृत्व में ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं अभियान’ के तहत वार्ड 25 में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत महिलाओं द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ, भजन, पूजन, तिल गुड़ प्रसाद वितरण, हल्दी कुमकुम, पतंग उड़ा कर आयोजन की शुरुआत की। साथ ही देश प्रदेश से कोरोना बीमारी को समाप्त करने के लिए भगवान से प्रार्थना भी की। नए वर्ष में सभी प्रदेशवासियों के स्वास्थ्य की कामना भी महिलाओं ने की।

इसके साथ ही महिलाओं को कानूनी जानकारियों से भी अवगत कराया गया। वहीं महिलाओं को उनके अधिकारो से अवगत कराया। साथ ही युवतियों को जूडो कराटे प्रशिक्षण भी दिया। मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस को अवगत कराया। लड़की हूं लड़ सकती हूँ कार्यक्रम में प्रदेश सचिव स्नेहलता  जैन, सरोज धाकरे, नीलम भदोरिया, नीलम राजावत, पूजा, आशा, पिंकी जाटव, सुनीता जाटव आदि सहित कई महिलाओं ने हिस्सा लिया।

Headlines Today 24

Related posts

10 जुलाई शनिवार को इटावा का रास्ता रहेगा बंद, ना करें यात्रा

Headlines Today24

इस मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया भारत के लिए भगवान का वरदान, हजारों की सभा में पढ़े प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ में कसीदे

Headlines Today24

शिविर में डिजिटल साक्षरता पर हुई चर्चा, छात्र-छात्राओं को सिखाये यह गुर

Headlines Today24