26.3 C
Bhind
October 25, 2026
Headlines Today 24
क्राइमभिण्डमध्यप्रदेश

बिजली के कीमती तार चुराने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, चोरी के तार खरीदने वाले भी पुलिस गिरफ्त में

परानिधेश भारद्वाज,

भिंड जिला पुलिस ने बिजली के तार चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को तार चुराते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपियों द्वारा तार काटने के लिए प्रयुक्त होने वाला कटर एवं तारों को ले जाने में प्रयुक्त होने वाली स्कॉर्पियो जब्त कर ली गई है जबकि तीन आरोपी बाजरा की फसल का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहे।
दरअसल भिंड जिला पुलिस को शासकीय बिजली के तार चोरी होने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। हाल ही में भारौली थाना क्षेत्र में बिजली तार चोरी की शिकायत मिलने पर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे के निर्देशन में तार चोरों को पकड़ने के लिए थाना प्रभारियों को निर्देशित किया। साथ ही सभी थाना प्रभारियों को मुखबिर तंत्र के जरिये अलर्ट पर रहने के लिए कहा गया। जिसके बाद भारोली थाना प्रभारी अनीता गुर्जर को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति स्कॉर्पियो में खड़े हुए हैं जो कि तार चोरी कर ले जाने की फिराक में हैं। मुखबिर की सूचना पर से पुलिस द्वारा छापामार कार्रवाई की गई, जिसमें स्कॉर्पियो में बैठे तीन लोग खेतों में भाग गए, जबकि दो लोग तार काटते हुए रंगे हाथों पकड़े गए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उन्होंने स्वीकार किया कि वह पिछले चार-पांच महीनों से क्षेत्र में बिजली के तार चोरी कर रहे थे। उन्होंने कुल 9 घटनाएं स्वीकार की हैं। चोरों से कुल 20 लाख रुपए से अधिक के तार बरामद हुए हैं।
पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि एल्युमिनियम के यह तार काफी महंगे बिकते हैं। ऐसे में यह चोर ग्रामीण सूनसान इलाकों से तार चोरी कर लेते थे। यह लोग तार चुरा कर कबाड़ियों को बेच देते थे जो कि आगे व्यापारियों को बेच देते थे। पुलिस द्वारा मामले में शासकीय चोरी के तारों को खरीदने वाले कबाड़ी और अन्य व्यापारियों को भी आरोपी बनाया है। पुलिस ने कुल 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए तार चोर आरोपियों में से कुछ लोग पहले भी दतिया में तार चोरी में पकड़े गए थे और वहां जेल की हवा भी खा चुके हैं।

तार चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश करने में निम्न अधिकारियों की सराहनीय भूमिका रही: थाना प्रभारी भारौली अनीता गुर्जर, थाना प्रभारी बरोही बृजमोहन सिंह भदौरिया, उप निरीक्षक हरजेन्द्र सिंह चौहान, उप निरीक्षक सीपीएस चौहान, का० सउनि मेहताब सिंह, कार्य प्र0आर0 624 अमित सिंह, कार्य० प्र०आर० 185 राजवीर सिंह, आरक्षक 1240 गौरब, आरक्षक 1303 मोहित, आरक्षक 771 दिनेश, आरक्षक 1034 विजय, आरक्षक 114 चालक विनय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

बाइट- शैलेन्द्र सिंह चौहान, एसपी भिण्ड

Headlines Today 24

Related posts

भाजपा सरकार से जीतू पटवारी जी की जान को खतरा- धर्मेंद्र सिंह भदौरिया पिंकी

Headlines Today24

रोड शो के दौरान धक्का खाकर गिरे कार्यकर्ताओं को उठाने जब हाथ बढ़ाया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने

Headlines Today24

यहां आम आदमी पार्टी की प्रदेशाध्यक्ष का हुआ जोरदार स्वागत, इस रिटायर्ड फौजी ने भारी जनबल के साथ पेश की अपनी दावेदारी

Headlines Today24