19.8 C
Bhind
October 24, 2026
Headlines Today 24
भिण्डमध्यप्रदेश

भारत विकास परिषद ने “भारत को जानो” का शाखा स्तरीय प्रश्न मंच कराया सम्पन्न

परानिधेश भारद्वाज,

भारत विकास परिषद द्वारा भारत जानो प्रतियोगिता का शाखा स्तरीय प्रश्न मंच गुरुवार को ऑस्टिन कॉलेज में सम्पन्न कराया गया। जिसमें मुख्य अतिथि सत्येंद्र सिंह कुशवाह बीआरसीसी भिंड ने बताया कि स्वामी विवेकानन्द जी का कथन है कि ‘‘अतीत की नींव पर ही भविष्य की श्रेष्ठताओं का निर्माण होता है।’’ सत्य है कि गौरवपूर्ण अतीत से प्राप्त आत्म -गौरव का भाव तथा प्रगतिशील वर्तमान से प्राप्त आत्मविश्वास, हमें उज्जवल भविष्य की ओर अग्रसर करने में सहायक होता है। भारत के इसी गौरवपूर्ण अतीत और प्रगतिशील वर्तमान से संबंधित विभिन्न विषयों की प्रेरक व ज्ञानवर्द्धक जानकारी पर ही आधारित यह, ‘‘भारत को जानो प्रतियोगिता’’ अपने आप में अद्वितीय है । इससे बच्चो को भविष्य में होने वाली विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में मदद मिलेगी।

परिषद के अध्यक्ष डॉ साकार तिवारी ने बताया कि विद्यार्थियों में भारतीय मूल्यों, भारतीय संस्कारों, भारतीय आस्थाओं तथा भारत की गौरव गाथा के प्रति गौरवपूर्ण भावना के सृजन हेतु परिषद् वर्ष 2001 से राष्ट्रीय स्तर पर भारत को जानो प्रतियोगिता सम्पन्न कर रहा है।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय परंपरा के अनुरूप अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ सामूहिक वंदे मातरम गायन से किया गया।

इसके उपरांत प्रतियोगिता में चार विद्यालयों की आठ टीमों के 16 विद्यार्थियों ने भाग लिया। जिसमें विद्यार्थियों से प्रोजेक्टर के माध्यम से भारत के इतिहास, भौगोलिक संरचना, धर्म व संस्कृति से संबंधित छः राउंड में प्रश्न पूछे गए, जिसमे वरिष्ठ वर्ग में अग्रवाल विद्या मंदिर से सूर्यांश सिंह व सुधीर सिंह तथा कनिष्ठ वर्ग में अग्रवाल की टीम से सचिन शर्मा व कु. सरिता ने सर्वाधिक अंक प्राप्त कर विजेता बने।

इसके उपरांत अतिथियों द्वारा विजयी टीम प्रथम अग्रवाल विद्या मंदिर, द्वितीय रॉयल इंटरनेशनल स्कूल व तृतीय ऑस्टिन स्कूल को प्रमाण पत्र व शील्ड प्रदान कर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। विजेता रही वरिष्ठ व कनिष्ठ वर्ग की दोनों टीमें आगामी 6 नवंबर को ग्वालियर में होने जा रहे प्रांतीय प्रश्न मंच में भाग लेंगे।

कार्यक्रम उपरांत अतिथि को शील्ड व माल्यार्पण कर सम्मानित करते हुए राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम का संयोजन शैलेंद्र शर्मा द्वारा किया गया व निर्णायक की भूमिका में जे एन पाठक रहे।

कार्यक्रम में प्रांतीय संयोजक कमलेश सैंथिया, श्रवण पाठक, धीरज शुक्ला, दिलीप सिंह, उम्मेद सिंह राजपुरोहित, जयदीप सिंह, विष्णु शर्मा, अनुज सर सहित परिषद परिवार के पदाधिकारी विद्यालय परिवार का स्टाफ व शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Headlines Today 24

Related posts

Slotoro: Twoja Brama do Świata Kasyn Online

भाजपा को घेरने कांग्रेस ने आयोजित की बैठक, आपसी फूट की भेंट चढ़ गई मीटिंग

Headlines Today24

नशा मुक्त भारत अभियान अंतर्गत मद्य निषेध सप्ताह का हुआ समापन

Headlines Today24