19.8 C
Bhind
October 24, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

हेलमेटजागरुकता के लिए पुलिस ने छात्र-छात्राओं के साथ चलाया ऐसा अनूठा अभियान

पवन शर्मा,

भिंड जिला पुलिस द्वारा हेलमेट सुरक्षा अभियान के तहत लोगों को जागरूक करने के लिए आज बच्चों के माध्यम से अनोखा संदेश दिया गया, जिसमें स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा सिर पर हेलमेट लगाकर शहर भर में साइकिल रैली निकाली गई। साथ ही इन बच्चे बच्चियों द्वारा लोगों से हेलमेट लगाकर ही दुपहिया वाहन चलाने की अपील की गई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक के साथ ही ट्रैफिक निरीक्षक रणजीत सिंह सिकरवार, सूबेदार नीरज शर्मा के साथ ही ट्रैफिक एवं पुलिस के अन्य जवान भी मौजूद रहे।


पुलिस अधीक्षक का कहना है कि वर्तमान समय में हेलमेट की जरूरत को देखते हुए हाई कोर्ट द्वारा भी हेलमेट लगाकर दोपहिया वाहन चलाना अनिवार्य किया गया है। ऐसे में लगातार लोगों को हेलमेट लगाने के प्रति जागरूक करने के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसी तहत गुरुवार को स्कूली बच्चों द्वारा हेलमेट लगाकर साइकिल चलाते हुए लोगों को हेलमेट के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही इन बच्चों के द्वारा ऐसे व्यक्तियों को फूल देकर सम्मानित भी किया गया जो पहले से हेलमेट लगाकर चल रहे थे। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि इसका उद्देश्य लोगों में हेलमेट के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। जीवन अनमोल है और हेलमेट पहनकर इसे बचाना है।
बाइट- शैलेंद्र सिंह चौहान, एसपी भिण्ड

Headlines Today 24

Related posts

पूर्व विधायक कटारे ने इस क्षेत्र से किया नारी सम्मान योजना का शुभारंभ

Headlines Today24

व्यक्ति से व्यक्तित्व का निर्माण करने वाला एकमात्र संगठन है अभाविप – अमन भारद्वाज

Headlines Today24

थाना प्रभारी की अनुकरणीय पहल, बच्चों की पाठशाला लगाकर कराया पुलिस की कार्यप्रणाली से अवगत

Headlines Today24