22.5 C
Bhind
August 24, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटलबिहारी बाजपेयी जी का जीवन सभी के लिए प्रेरणादायी- संजीव नायक

रविवार 25 दिसंबर को नगर मिहोना में बूथ स्तर पर मनाई जा रही पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटलबिहारी बाजपेयी जी की जन्म जयंती के अवसर पर वार्ड क्रमांक 14 में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में बोलते हुए भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक संजीव नायक एडवोकेट ने कहा कि स्वर्गीय अटल जी का जीवन सभी के लिए प्रेरणा दायी है। उनके व्यक्तित्व का ही प्रभाव रहा है कि विरोधी भी स्वर्गीय अटल जी को पसंद करते थे। संजीव नायक एडवोकेट ने विस्तार से स्वर्गीय अटल जी के जीवन के महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में बताया।
कार्यक्रम को भाजपा मंडल अध्यक्ष विकास बोहरे व बरिष्ठ नेता परमाल सिंह एवं महामंत्री रुद्रप्रताप सिंह द्वारा सम्बोधित किया गया। कार्यक्रम का संचालन कपिल शर्मा मंडल उपाध्यक्ष ने किया तथा आभार गौरव श्रीवास्तव ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में नीरज श्रीवास्तव, अवधेश जोशी, पारस मोनस, अनुज चौहान, मोहित पाठक सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Headlines Today 24

Related posts

जिला अभिभाषक संघ के निर्वाचन से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियां घोषित

Headlines Today24

भिण्ड में आमने-सामने हुए भाजपा के वर्तमान एवं पूर्व विधायक, भाजपा प्रत्याशी वर्षा वाल्मीकि ने की जीत हासिल

Headlines Today24

इन सरकार की शरण में पहुंचे यह सरकार, यहां के मुख्यमंत्री ने पत्नी सहित की पूजा अर्चना, लोगों का कहना- कर्नाटक जैसी हार से बचने कर रहे मुख्यमंत्री पूजा-अर्चना

Headlines Today24