26.4 C
Bhind
September 7, 2026
Headlines Today 24
Uncategorizedकोरोनाभिण्डराजनीति

कोरोना महामारी पर घर-घर सर्वे करेगी कांग्रेस- बघेल

भिण्ड। कोरोना महामारी के बीच राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर जिला कांग्रेस की बैठक आयोजित की गई, जिसमें कांग्रेस जिलाध्यक्ष जयश्रीराम बघेल ने कार्यकर्ताओं को निर्देश देते हुए कहा पार्टी घर घर सम्पर्क और सर्वे अभियान शुरू करने जा रही है. इस अभियान के तहत एक महीने में जिले के सम्पूर्ण परिवारों से सीधे सम्पर्क का लक्ष्य रखा गया है. घर-घर जा कर इन परिवारों में हुए कोरोना संक्रमण और मौतों का आंकड़ा जुटाया जाएगा. जिसमें जिले से हर ब्लॉक पर दो प्राभारी और ब्लॉक अध्यक्ष, 10 समन्वयक बनाकर कार्य शुरू करें।

सर्वे के दौरान लोगों से पांच सवाल पूछे जाएंगे
1. क्या आपके घर में कोई कोरोना से संक्रमित हुआ?
2. क्या परिवार में किसी की कोरोना से मृत्यु हुई? मृत व्यक्ति का नाम, उम्र की जानकारी.
3. क्या मृत व्यक्ति परिवार का पालक था?
4. क्या लॉकडाउन के दौरान किसी की नौकरी गई? उनके नाम और उम्र की जानकारी.
5. सबसे ज्यादा किस चीज की जरूरत है- राशन, नौकरी, शिक्षा या आर्थिक मदद?

कांग्रेस जिलाध्यक्ष द्वारा जारी निर्देश के मुताबिक इस संपर्क अभियान के लिए हर ब्लॉक में दस कार्यकर्ताओं को ‘कोरोना वॉरियर्स’ बनाया जाएगा. सर्वे की जानकारी कांग्रेस के डाटा विभाग को भेजी जाएगी. बाद में कोरोना मृतक के परिजनों तक कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी जी का शोक संदेश भी पहुंचाया जाएगा.

कांग्रेस की इस योजना के मुताबिक पार्टी कार्यकर्ता यँहा करेंगे फोकस

ग्रामीण इलाकों में किसान, खेतिहर मजदूर, रेहड़ी-पटरी वाले, धोबी, लोहार, शिल्पकार, बुनकर, कुम्हार, राज मिस्त्री, बढ़ई और शिक्षक जैसे लोगों पर फोकस करेंगे. वहीं शहरी इलाकों में ऑटो चालक, रिक्शा चालक, बिजली वाले, नल वाले, माली, मैकेनिक, घर में काम करने वाले, स्लम में रहने वाले, सामान डिलीवरी करने वाले, रेहड़ी-पटरी वाले लोगों से संपर्क किया जाएगा.
योजना के मुताबिक संपर्क और सर्वे अभियान के बाद जरूरतमंदों तक प्रदेश कांग्रेस मेडिकल किट, मास्क, सैनीटाइजर, बेहद गरीब परिवारों तक राशन, भोजन पहुंचाएगी. टीके के लिए रजिस्ट्रेशन में मदद भी की जाएगी.

आशा-उषा कार्यकर्ताओ,एवं नर्स की मांगों के समर्थन में प्रस्ताव पारित कर प्रदेश कांग्रेस को भेजा

जिला कांग्रेस ने आज हॉस्पिटल पहुचकर न सिर्फ आशा- उषा कार्यकर्ताओ की माँग का समर्थन किया बल्कि आज जिला कांग्रेस से प्रस्ताव भी पारित कर प्रदेश काँग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को भेजा है। और सरकार से उनकी मांगें मंजूर करने की अपील भी की है। इसका प्रस्ताव रामहर्ष सिंह कुशवाह और राहुल राजावत ने किया। संचालन जिला प्रवक्ता अनिल भारद्वाज ने किया।

पार्टी सचिव तोमर का मनाया जन्मदिन

बैठक के दैरान जिला सचिव अंकित तोमर का पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा केक काटकर जन्मदिवस भी मनाया गया।

बैठक में प्रदेश महामंत्री बाबा भगवानदास सैंथिया,रामहर्ष कुशवाह,रतन चंद्र जैन,वीरेंद्र यादव,सांदीप मिश्रा,नरेंद्र चौधरी,रामौतार चौधरी,राजेन्द्र नरवरिया,संजय भूता,प्रदीप जैन गुड्डा,सुभाष राठौर,अनिल भारद्वाज,राजमणि शर्मा,शैलेन्द्र भादौरिया,चंद्रपाल परिहार,अजय शर्मा,दर्शन तोमर,राजू लोधी,दीपू दुबे,राहुल राजावत,शिवम सैंथिया,ऋषभ भादौरिया,संजीव बरुआ,रेखा भादौरिया,नीलम ,प्रमोद दीक्षित,बलराम जाटव,देवेंद्र सिंह कुशवाह,संतोष त्रिपाठी,नवल सिंह,किशनदत्त कटारे,जितेंद्र सिंह,अंकित तोमर,मनीष शिवहरे, शिवांस शर्मा,सेहत कई लोग शामिल थे।

Headlines Today 24

Related posts

शिव-पार्वती ने कार्तिकेय और गणेश की ली परीक्षा : रामभूषण दास महाराज

Headlines Today24

विद्युत व्यवस्था में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं, बिजली अधिकारी रखें जनता के प्रति सेवाभाव -डॉ रमेश दुबे

Headlines Today24

आबकारी विभाग ने ग्रामीणों को दी नशे से संबंधित यह सीख

Headlines Today24