26.3 C
Bhind
October 25, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं : पाठक

युवा मोर्चा सुरपुरा द्वारा युवा चौपाल का किया गया आयोजन

भिंड: भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल सुरपुरा द्वारा ग्राम पंचायत दुल्हागन पर युवा चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक एवं भाजपा मंडल उपाध्यक्ष शिवेंद्र शुक्ला मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरपुरा मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष नीरज पांडे द्वारा की गई। कार्यक्रम की शुरुआत जनसंघ के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण करके की गई।

इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने कहा कि 2014 में नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने हैं, तबसे देश का गौरव बढ़ा है और देश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। प्रतिभावान युवाओं से भाजपा व युवा मोर्चा को ऊर्जा मिलती है। श्री पाठक ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा, युवा पीढ़ी में जोश भरने का काम कर रहा है। भाजपा एक ऐसी पार्टी है जिसमें युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

इस अवसर पर भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष शिवेंद्र शुक्ला ने कहा कि जिन युवाओं के रोजगार और स्वावलंबी बनने के सपने हैं उन्हें केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार पूर्ण करेंगी। युवाओं को रोजगार और आत्मनिर्भर बनाने के लिए तमाम योजना ही भाजपा सरकार के द्वारा इसलिए संचालित की गई है ताकि युवा अपने हुनर को बेहतर से बेहतर करके दिखाएं।

युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नीरज पांडे ने कहा कि युवा मोर्चा का युवा चौपाल का कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्र के हर पंचायत एवं हर गांव में आयोजित किया जा रहे हैं। इससे ज्यादा से ज्यादा युवा भाजपा की विचारधारा से जुड़े क्योंकि युवा ही देश का भविष्य है।
इस कार्यक्रम में पंकज मिश्रा, रामू पांडेय, मदन मोहन, बसंत पांडेय, दिबाकर चौधरी, नबाब खान, नोसाद खान, राजू खान, धीरेंद्र पांडेय, राहुल पांडे, नोमान खान आदि सहित बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

Headlines Today 24

Related posts

पत्रकार सुरक्षा कानून सहित 6 सूत्रीय मांगों को लेकर पत्रकारों ने मुख्यमंत्री के नाम एडीएम को सौंपा ज्ञापन

Headlines Today24

भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष एवं भाजपा नेताओं से पाठक ने की मुलाकात

Headlines Today24

सिंध नदी के आसपास के लोगों के लिए अलर्ट, यह है वजह

Headlines Today24