23.7 C
Bhind
September 8, 2026
Headlines Today 24
भिण्डमध्यप्रदेश

सिंध नदी के आसपास के लोगों के लिए अलर्ट, यह है वजह

भिण्ड जिला प्रशासन द्वारा सिंध नदी के आसपास बसे लोगों के लिए अलर्ट जारी करते हुए कहा गया है कि मड़ीखेड़ा डैम के कैचमेंट एरिया में ज्यादा पानी आने से डैम से 500 क्यूमैक्स जल छोड़े जाने की संभावना है। पढ़िए क्या लिखा है चेतावनी संदेश में…

चेतावनी संदेश!
मौसम विभाग एवं बांध संग्रहण क्षेत्र से प्राप्त सूंचना अनुसार मड़ीखेड़ा बांध के संग्रहण क्षेत्र में भारी बारिश होने की सूचना प्राप्त हुई है अतः मड़ीखेड़ा बांध में पानी की आवक बढ़ने संभावना को दृष्टिगत रखते हुए दिनांक 26/7/22 को प्रातः बांध के जल द्वारों से सिंध नदी में लगभग 500 क्यूमेक्स जल छोड़ने की संभावना है।अतः सभी आमजन को सूचना दी जाती है कि नदी के आसपास के क्षेत्र से दूर रहे एवम अन्य नागरिको को भी सूचित करें।
कार्यपालन यंत्री
मङिखेङा

Headlines Today 24

Related posts

युवा कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी करेंगी जिले का दौरा

Headlines Today24

ड्यूटी के दौरान रेत माफिया के ट्रैक्टर से कुचलकर डिप्टी रेंजर की मौत पर चुनाव से पहले मुख्यमंत्री ने की थी जो घोषणा, अभी तक नहीं हुई पूरी

Headlines Today24

ई रिक्शा चालक अगर रूट नियम अनुसार नही चलेंगे तो होगी सख्त कार्यवाही: सूबेदार नीरज शर्मा

Headlines Today24