23.9 C
Bhind
October 31, 2026
Headlines Today 24
खेल

BDCA के खिलाड़ी का मध्यप्रदेश की टीम में चयन, पुलिस अधीक्षक ने दी बधाई

परानिधेश भारद्वाज,

भिण्ड। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा आयोजित किये जाने वाले अंडर-14 राज सिंह डूंगरपुर ट्रॉफी के लिए भिण्ड के ऑलराउंडर खिलाड़ी हिमांशु कुमार का मध्यप्रदेश की टीम में चयन हुआ है। इस ट्रॉफी का आयोजन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा 15 से 30 जनवरी तक किया जायेगा। हिमांशु के चयन पर भिण्ड SP डॉ असित यादव (DIG) ने भी हिमांशु को अपने कार्यालय में पुष्प गुच्छ देकर एवं मिठाई खिलाकर उज्ज्वल भविष्य के लिए बधाई दी। इसके साथ ही मध्यप्रदेश और भारत के लिए खेल रहे BDCA के अन्य खिलाड़ियों सक्षम पुरोहित, विष्णु भारद्वाज, रोहित राजावत ने भी DIG डॉ असित यादव से मुलाकात की। DIG डॉ असित यादव ने सभी खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करते हुए निरंतर आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा दी। इस दौरान इन होनहार क्रिकेटरों के कोच रवि शेखर कटारे भी मौजूद रहे।

हाल ही में मध्यप्रदेश की अंडर14 टीम में चयनित हिमांशु कुमार पिछले कुछ वर्षों से कोच रविशेखर कटारे के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं और भिण्ड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एशोसिएशन की तरफ से क्रिकेट खेल रहे हैं। हिमांशु के चयन पर BDCA और चंबल डिवीजन क्रिकेट एशोसिएशन के समस्त खिलाड़ियों एवं अधिकारियों ने बधाई दी हैं। हिमांशु भिण्ड जिले के बीहड़ में बसे गांव रानी बिरगवां के रहने वाले हैं। उनके पिता आईटीबीपी में दिल्ली में पदस्थ हैं।

आपको बता दें बीते कुछ वर्षों में भिण्ड जिले से कई खिलाड़ी कोच रवि शेखर कटारे से क्रिकेट के गुर सीखते हुए राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट खेल रहे हैं। एक बार फिर से भिण्ड जिले के खिलाड़ी का मध्यप्रदेश टीम में चयन होने से भिण्ड के क्रिकेटरों में उत्साह का माहौल है।

Headlines Today 24

Related posts

पटवारी प्रीमियर लीग के फाइनल में यह टीम बनी विजेता

Headlines Today24

तीन दिन चलने वाले राज्यस्तरीय ड्रैगन बोट का रोमांच होगा आज से शुरू

Headlines Today24

अंतर्राष्ट्रीय हॉफ मैराथन उदयपुर में चंबल के संजीव नायक ने हासिल की ये बड़ी उपलब्धि

Headlines Today24