25 C
Bhind
October 31, 2026
Headlines Today 24
राजनीति

उपनेता प्रतिपक्ष ने सड़क दुर्घटना में मृत जवानों को शहीद का दर्जा देने की मांग की

परानिधेश भारद्वाज,

भिण्ड। मध्यप्रदेश विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष एवं अटेर से कांग्रेस विधायक हेमंत सत्यदेव कटारे ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को पत्र लिखकर पिछले दिनों बम डिस्पोजल स्क्वॉड वाहन की दुर्घटना में मृत हुए जवानों को शहीद का दर्जा देने की माँग की। उन्होंने कहा कि बालाघाट में नक्सल विरोधी अभियान में हिस्सा लेकर वापस लौट रहे मुरैना के बम निरोधी दस्ते के वाहन की बांदरी के पास बुधवार की सुबह तड़के नेशनल हाईवे 44 पर कंटेनर के साथ जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें प्रदेश के 4 जांबाज जवानों की असमय दुःखद मृत्यु हो गई। जिसमें भिण्ड – मुरैना के पुलिस आरक्षक प्रधुम्न दीक्षित, अनिल कौरव एवं डॉग मास्टर विनोद शर्मा तथा परिमाल तोमर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई एवं आरक्षक राजीव चौहान गम्भीर रूप से घायल हो गए।

कटारे ने कहा यह घटना अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायी है। घटना में मृत सभी जांबाज जवान बालाघाट में नक्सल विरोधी अभियान जैसी दुर्गम व जोखिम पूर्ण ड्यूटी में संलग्न थे। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से अनुरोध कर घटना में मृत वीर जवानों को शहीद का दर्जा दिए जाने की माँग करते हुए कहा कि आपके द्वारा शहीद का दर्जा दिया जाना पीड़ित परिजनों एवं दुर्गम/जोखिमपूर्ण ड्यूटी में रत पुलिस के वीर जवानों का मनोबल कायम रखने में सिद्ध साबित होगा।

 

Headlines Today 24

Related posts

समाजसेवी युवा नेता विष्णु लगातार कर रहे हैं बाढ़ पीड़ितों की मदद, खाना से लेकर टॉर्च कपड़े तक बांट रहे हैं जरूरतमंदों को

Headlines Today24

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार का मेहगांव में अस्वनी त्यागी के नेतृत्व में हुआ जोरदार स्वागत

Headlines Today24

भाजपा की विफलताओं को बताने कांग्रेस ने शुरू किया जन-जागरण अभियान, अध्यक्ष सहित अन्य कांग्रेसियों ने बताई भाजपा की खामियां

Headlines Today24