23.5 C
Bhind
September 12, 2026
Headlines Today 24
धर्मभिण्ड

नारियल तोड़कर हुआ सत्य पथ धर्म यात्रा का समापन

परानिधेश भारद्वाज,

बड़े हनुमान मंदिर पर भक्तों ने किया संत समाज का सम्मान

भिंड की खुशहाली के लिए बोरेश्वर मंदिर पर की पूजा अर्चना

भिंड। अखिल भारतीय संत समिति जिला अध्यक्ष संत कालीदास महाराज के नेतृत्व में पूरी तरह से आध्यात्मिक और सामाजिक जन जागरण अभियान के तहत चल रही सत्य पथ धर्म यात्रा का आज एकादशी के दिन समापन हो गया। संत कालीदास महाराज ने फूफ तिराहे पर नारियल तोड़कर यात्रा का समापन किया।

महाराज ने यात्रा के दौरान सुबह बोरेश्वर धाम मंदिर पर जाकर भिंड वासियों की खुशहाली के लिए पूजा अर्चना भी की। संत कालीदास महाराज की यात्रा बेटी, नदी, पेड़, बुजुर्ग, गौ वंश के प्रति ईश्वर सम भाव और नशा के खिलाफ समाज को जगाने, बेटियों को शिक्षित बनाने, घर घर रामायण का परिवार के साथ पाठ करने पर केंद्रित रही।

इस अवसर पर कालिदास महाराज ने कहा जिस तरह समाज में रिश्तों की मर्यादा तार तार हो रही हैं यह आने वाले कलि काल का संकेत है। महाराज जी संत समाज के साथ रास्ते भर राम नाम संकीर्तन करते हुए आगे बढ़े। बड़े हनुमान मंदिर अटेर रोड भिंड पर सत्य पथ धर्म यात्रा में शामिल सभी संत समाज का भव्य स्वागत किया गया। आज के कार्यक्रम में बोरेश्वर के पुजारी सतीश महाराज, संत नरसिंह दास, संत रामेश्वर दास, संत रत्नदास के अलावा संत समाज का स्वागत करने वालो में श्री राम सेना अध्यक्ष जीतू भदौरिया जामपुरा, रॉकी तोमर, बसपा नेता रक्षपाल सिंह, एडवोकेट शैलेन्द्र सिंह भदौरिया सांकरी, प्रमोद भदौरिया, सुनील चौधरी फूफ, अरविंद शर्मा, शुभम पचौरी, परशुराम सेना जिला अध्यक्ष देवेश शर्मा, गौरव तोमर, मुकेश दीक्षित, महेंद्र पुरोहित फूफ आदि शामिल रहे।

Headlines Today 24

Related posts

भिंड दतिया लोकसभा का प्रभारी यादव और सह प्रभारी बने पाठक, विष्णु एवं प्रिंस

Headlines Today24

आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में देश के वीर बलिदानियों को चित्रकला के माध्यम से दी गई श्रद्धांजलि….     

Headlines Today24

पहला सुख, निरोगी काया: डॉ हिमांशु बंसल

Headlines Today24