23.2 C
Bhind
July 24, 2026
Headlines Today 24
भिण्डराजनीति

भाजपा सरकार में जन समस्याओं का अंबार, जनता त्रस्त- सचिन द्विवेदी

भिण्ड,पवन शर्मा

भिण्ड में परिवर्तन यात्रा निकाल रहे सचिन द्विवेदी ने कहा भाजपा सरकार में जनसमस्याओं का अंबार लगा हुआ है। भिण्ड विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत चारों तरफ शहर हो या ग्रामीण हर जगह अव्यवस्थिता है।

उन्होंने कुछ प्रमुख बिंदु गिनाए हैं जो इस प्रकार हैं-

  • कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल है जैसे बिलाव में चौकी है पर महीनों से बंद पड़ी है क्या हम किसी उमरी जैसी घटना का इंतजार कर रहे है।
  • बवैडी में पानी की 22 टंकी है पर दोनों में पानी बंद है। ये नल जल योजना के फेलुअर का प्रमाण है।
  • किसान गायों से परेशान है । कामलनाथ सरकार में बनाई गई गौ शालाएं बंद है। गायों से बचने को लोग झटका तार लगा रहे है और उनसे गाय परेशान है और अगर नही लगाए तो किसान मर जाएगा।
  • बिजली की समस्या वार्ड 22, कल्याणपूरा मोतीपुर में ट्रांसफार्मर तक नही है। वार्ड 3 का लाइट का फीडर देहात में जोड़ दिया गया है उसको शहर में होना चाहिये।
  • भिण्ड में कही भी झाड़ू नही लगती वार्ड 1,2,3,22, सब्जी मंडी रेलवे क्रासिंग तक गंदगी रहती है।
  • बरसात में रोड सब खत्म है पानी के निकास की समस्या है पता नहीं कहा सड़क है कहा जाली ।
  • उज्जवला योजना का लाभ कई ग्रामीण वासियों को नही मिला सरोज सुरेंद्र भदौरिया कंचोंगरा जैसे लोग महीनों से परेशान है
  • कांग्रेस सरकार में जमीन किसानों और गरीबों कि पट्टे की जगह उनको देने की घोषणा की थी और वो किसान आज भी दर दर भटक रहे है उनकी कोई सुनने वाला तक नही है ।
  • चरथर पंचायत के अन्तर्गत दलित क्षेत्रों में आज भी सड़के नही बनाई गई है।

धर्म का ढिढोरा पीटने वाली सरकार ने जन आस्थाओं के साथ खिलवाड़ किया है – श्री हरि

युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव हरी ने कहा कि करोड़ों हिंदूधर्म के आस्था के केंद्र भगवान महाकाल मंदिर के महाकाल लोक कोरिडोर में जिस तरह से भ्रष्टाचार हुआ उससे हिंदुत्व का दम्भ भरने वाली भाजपा सरकार ने हिंदुओं की आस्था पर चोट पहुंचाई है। इसलिए युवा कांग्रेस परिवर्तन यात्रा निकाल कर इनके काले कारनामे उजागर कर रही है और ये यात्रा सत्ता परिवर्तन में कारगर साबित होगी।

आधार कार्ड अपडेट पर एक हजार की फीस क्यों ? – अनिल भारद्वाज

मध्यप्रदेश कांग्रेस के मीडिया पैनलिस्ट एवं प्रवक्ता अनिल भारद्वाज ने केंद्रीय प्रत्यक्ष बोर्ड द्वारा आधार कार्ड और पेन कार्ड को लिंक करने के नाम पर एक हजार रुपए शुक्ल रखने को आड़े हाथों लेते हुए केंद्र सरकार पर हमला बोला श्री भारद्वाज ने कहा ये गरीब जनता और मध्यम वर्ग के साथ आर्थिक रूप से कमजोर करने का षड्यंत है सरकार बताए ये किस बात के पैसे लिए जा रहे हैं,ये जरूरी आवश्यक कार्य को सरकार निशुल्क योजना के रूप में संचालित करना चाहिए। सरकार शुल्क लेकर देश की जनता के साथ लूट कर रही है। लोग इस शुल्क को वहन करने में असमर्थ हैं इसलिए अभी तक सरकार के द्वारा डेट बड़ाने के बाबजूद लोग लिंक नही करा पा रहे हैं। सरकार को तारिक बड़ाकर आम जनता से लिंक के नाम पर शुल्क के रूप ने फिजूल लूट वसूली बंद कर समय अवघी बढ़ाना चाहिए। और जो लोगो से अभी तक पैसा लिया उसे वापिस भी करना चाहिए।

प्रेसवार्ता में कृष्ण हरि, अनिल भारद्वाज प्रवक्ता काग्रेस, तारिक खा पठान प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस, हर्ष सिंह भदौरिया ग्वालियर युवा कांग्रेस अध्यक्ष, राज कुमार देशलहरा भिण्ड युवा कांग्रेस अध्यक्ष, अंकित तोमर एन. एस यूआई अध्यक्ष, गोपाल बबेडी बाल कांग्रेस अध्यक्ष भिण्ड आदि उपस्थित रहें।

Headlines Today 24

Related posts

कांग्रेस पार्टी भिण्ड विधानसभा में निकालेगी परिवर्तन यात्रा

Headlines Today24

गाय के अंगों में संपूर्ण देवताओं का वास: नगरिया, गौशाला में सेवाएं दे रहे दो चिकित्सकों का भाविप ने किया सम्मान

Headlines Today24

मथुरा-वृंदावन के वार्ड 51 से एक बार फिर मैदान मैं उतरे पवन यादव

Headlines Today24