22.1 C
Bhind
September 7, 2026
Headlines Today 24
भोपालमध्यप्रदेश

12 आईएएस अधिकारियों के प्रभारों में फेरबदल, कुछ को मिलीं अतिरिक्त जिम्मेदारी

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन ने सोमवार देर रात IAS अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल और कुछ आईएएस को अतिरिक्त प्रभार प्रदान करने के आदेश जारी किए हैं। कुल 12 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के विभाग परिवर्तन के आदेश जारी किए गए हैं, जिनमें भारतीय प्रशासनिक सेवा में 1990 बैच के IAS अधिकारी डॉ राजेश कुमार राजौरा अपर मुख्य सचिव गृह विभाग को उपाध्यक्ष नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण और अपर मुख्य सचिव मध्य प्रदेश शासन नर्मदा घाटी विकास विभाग और प्रबंध संचालक नर्मदा बेसिन प्रोजेक्ट कंपनी लिमिटेड के साथ ही सदस्य पुनर्वास नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण भोपाल बनाया गया है। वह अपर मुख्य सचिव जल संसाधन विभाग और परिवहन विभाग के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे।

इसी बैच के एसएन मिश्रा अब कृषि उत्पादन आयुक्त होंगे। उनके पास अपर मुख्य सचिव जनजाति कार्य विभाग और अनुसूचित जाति कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा। वहीं अपर मुख्य सचिव अजीत केसरी को वित्त विभाग से हटाकर संचालक आदिम जाति अनुसंधान एवं विकास संस्थान पदस्थ किया गया है। वह अपर मुख्य सचिव धार्मिक न्यास एवं धर्मस्य विभाग और पिछड़ा वर्ग विभाग के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे।

आईएएस संजय दुबे को अपने वर्तमान दायित्वों जिनमें प्रमुख सचिव ऊर्जा और नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा शामिल हैं के साथ-साथ अब गृह विभाग का भी दायित्व भी सौंपा गया है।

श्रीमती दीपाली रस्तोगी से वाणिज्यिक कर विभाग छीन लिया गया है। अब वह केवल प्रमुख सचिव सहकारिता और महिला एवं बाल विकास विभाग रहेंगी। उनके स्थान पर अमित राठौर को वाणिज्य कर विभाग का नया प्रमुख सचिव बनाया गया है।

1997 बैच के IAS अधिकारी मनीष सिंह को प्रमुख सचिव वित्त विभाग बनाया गया है। वह अभी तक जल संसाधन विभाग के प्रमुख सचिव थे।

2009 बैच के तरुण कुमार पिथोड़े प्रबंध संचालक राज्य नागरिक आपूर्ति निगम को संचालक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण के साथ-साथ प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश राज्य भंडार गृह निगम पदस्थ किया गया है। वहीं रोशन कुमार सिंह मुख्य कार्यपालन अधिकारी स्मार्ट सिटी भोपाल को संचालक जनसंपर्क बनाया गया है।

सुश्री गुंचा सनोवर उपसचिव को अपर आयुक्त भू अभिलेख एवं बंदोबस्त ग्वालियर, शीला दाहिमा अतिरिक्त सचिव माध्यमिक शिक्षा मंडल को उपसचिव सहकारिता विभाग और प्रताप नारायण यादव उप सचिव सहकारिता विभाग को प्रबंध संचालक राज्य नागरिक आपूर्ति निगम भोपाल पदस्थ किया गया है।

Headlines Today 24

Related posts

21 जून से शुरू होगा वैक्सीनेशन का महा अभियान, पहले से रजिस्ट्रेशन की नहीं होगी आवश्यकता । सभी धर्मों के धर्मगुरुओं ने की वैक्सीन लगवाने की अपील

Headlines Today24

सांसद ने किया वैक्सीनेशन केंद्रों का दौरा, वरिष्ठ नेताओं ने की लोगों से वैक्सीन लगवाने की अपील

Headlines Today24

यह बजट युवा शक्ति से प्रेरित बजट है: पाठक

Headlines Today24