22.1 C
Bhind
September 7, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

महिला अपराधों की रोकथाम के लिए पुरुषों को जागरुक करने पुलिस ने चलाया यह अभियान

परानिधेश भारद्वाज,

भिण्ड। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा महिला अपराधों में कमी लाने के लिए पुरुषों को जागरुक करने के उद्देश्य से अभिमन्यु अभियान की शुरुआत की गई है। जिसके बाद पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार भिण्ड पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे के मार्गदर्शन में सोमवार को महिलाओं एवं बच्चो के विरुद्ध होने वाले अपराधो के संबंध में जागरूकता, महिलाओं को सुरक्षित एवं पूर्वाग्रह मुक्त सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराने में पुरुषो का सहयोग सुनिश्चित करने हेतु शुरू किये गए विशेष जागरुकता अभियान “मैं हूं अभिमन्यु” का शुभारंभ जिला भिंड में किया गया।

भिंड शहर के मुख्य तीन प्वाइंट इंदिरा गांधी चौराहा, हाउसिंग कॉलोनी एवं एमजेएस कॉलेज में अभिमन्यु का सेल्फी कट आऊट प्वाइंट लगाया गया। कोचिंग एवं कॉलेज के बच्चों व टमटम ऑटो चालकों को अभिमन्यु अभियान के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही महिला हेल्पलाइन नंबर, डायल 100 का प्रचार प्रसार किया गया।

Headlines Today 24

Related posts

मूंगफली का फड़ लगाने पर दबंगों ने युवक की लाठी डंडों से की मारपीट, वीडियो वायरल

Headlines Today24

रात को तीन बजे तक NDRF ने कलेक्टर एसपी की मौजूदगी में चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन, ग्राउंड जीरो से देखिये यह लाइव रिपोर्ट

Headlines Today24

पतंजलि के स्थापना दिवस पर आयोजित हुए कार्यक्रम

Headlines Today24