शनिवार, 21 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

काशी धर्मपीठ शंकराचार्य पहुंचे भिण्ड, 26 तक रहेंगे अमन आश्रम परा में

Headlines Today24

4 years ago 44 views
काशी धर्मपीठ शंकराचार्य पहुंचे भिण्ड, 26 तक रहेंगे अमन आश्रम परा में

परानिधेश भारद्वाज

भिण्ड। सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार एवं विश्व मानवता के कल्याण हेतु भक्तों के निवेदन पर पूज्यपाद अनंतश्री विभूषित काशीधर्मपीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी नारायणानन्द तीर्थ महाराजश्री का चम्बल प्रवास कार्यक्रम अमन आश्रम, परा, तहसील- अटेर, जिला- भिण्ड, मध्यप्रदेश में मंगलवार को हुआ है। जहाँ पर 26 जून दिन रविवार तक महाराजश्री प्रवास करेंगे।

आगमन के पश्चात भक्तों को उपदेश देते हुए महाराजश्री ने कहा कि, फल की कामना को त्यागकर ईश्वरार्पण बुद्धि से कर्म करने वाला पुरुष सन्यासी तथा योगी है। वास्तव में कर्मयोग की प्रशंसा करने की दृष्टि से ही उसे सन्यासी के समकक्ष कहा गया है। निष्काम कर्म की साधना द्वारा चित्त शुद्ध होने पर ज्ञान का उदय हो जाता है तथा कर्मयोग के साधक को भी ज्ञान प्राप्ति हो जाती है। कर्म, भक्ति अथवा ज्ञान परमात्मा के साथ एकत्व स्थापित करने पर योग हो जाते हैं। भक्ति भाव पूर्ण योगी सर्वश्रेष्ठ योगी होता है। शंकराचार्य जी ने बताया कि भगवान शिव का चरित्र श्रवण समस्त मानव जाति के लिए आध्यात्मिक उन्नति का परम साधन है। मनुष्य का यथार्थ जीवन एवं जीवन का मूल श्रोत उसके भीतर ही होते हैं तथा बाहरी जगत केवल व्यवहार जगत अथवा कर्मक्षेत्र होता है।

मनुष्य जीवन में गुरु चरणाश्रय के बिना अनेकों दुःख आते हैं। ईश्वर हमारे पास ही रहते हैं लेकिन बिन गुरुकृपा के ईश्वर की प्राप्ति नहीं होती है। पुण्य कर्म जन्य क्रिया से उत्पन्न होता है। गुरु के उपदेश से होने वाला आत्मदर्शन ही समस्त देवताओं का प्रशस्त दर्शन है।

नारायण सेवा समिति ने जानकारी देते हुए बताया कि अगले वर्ष 21 से 30 मार्च तक काशीधर्म पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी नारायणानंद तीर्थ जी के सानिध्य में अमन आश्रम परा में विशाल शिवशक्ति महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत ज्ञानयज्ञ का आयोजन किया जायेगा। जिसकी तैयारियां जल्द ही शुरू होंगी। यज्ञ में समस्त क्षेत्रवासियों की सहभागिता रहेगी।

शंकराचार्य स्वामी नारायणानंद तीर्थ जी के दर्शन करते हुए भक्तगण

शेयर करें