शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

गलत काम का विरोध नेताजी को पड़ गया भारी, विरोधियों ने दर्ज करा दी एफआईआर!

Headlines Today24

5 months ago 44 views
गलत काम का विरोध नेताजी को पड़ गया भारी, विरोधियों ने दर्ज करा दी एफआईआर!
परानिधेश भारद्वाज, उल्टा चोर कोतवाल को डांटे वाली कहावत भिण्ड में उस समय चरितार्थ हो गई जब एक ठेकेदार को गलत काम करने से रोकने पर ठेकेदार द्वारा समाजसेवी नेता पर ही एफआईआर दर्ज करा दी गई। ठेकेदार द्वारा नाली का पानी गौरी सरोवर में मिलाये जाने के लिए सड़क खोदकर पाइप डाला जा रहा था, जिसका विरोध करना बसपा के वरिष्ठ नेता रक्षपाल सिंह कुशवाह को भारी पड़ गया। दरअसल किसी भी जलस्रोत में गंदे पानी को डाला जाना प्रतिबंधित रहता है। बावजूद इसके भिण्ड में ठेकेदार द्वारा केवल मौखिक निर्देश पर गंदे पानी को गौरी में छोड़ने के लिए मोटे मोटे पाइप सड़क खोदकर बिछाए जा रहे थे। इसी दौरान समाजसेवी नेता रक्षपाल सिंह वहां से गुजरे। जब उन्होंने गौरी में नाला मिलाया जाते देखा तो इसका विरोध शुरू कर दिया। जब ठेकेदार नहीं माना तो रक्षपाल ने विरोश स्वरूप एक पत्थर उठाकर पाइप पर दे मारा जिससे पाइप टूट गया। अब चूंकि वर्तमान विधायक और रक्षपाल सिंह के बीच पहले से ही ठनी हुई है तो रक्षपाल सिंह पर एफआईआर में बिल्कुल देरी नहीं हुई। बड़े बड़े क्राइम में इतनी चुस्ती एफआईआर दर्ज करने में नहीं दिखाई जाती जितनी रक्षपाल सिंह पर एफआईआर दर्ज कराने में दिखाई गई। उसमें भी बढ़ा चढ़ाकर बताया गया कि रक्षपाल ने ठेकेदार को जान से मारने की धमकी भी दे दी।   यहां सबसे बड़ा सवाल है कि रक्षपाल केवल नाली गौरी में मिलाये जाने का विरोध कर रहे थे, भला जान से मारने की धमकी कहाँ से आ गई? खैर यह भिण्ड है यहां कुछ भी संभव है। अब रक्षपाल सिंह और भी आक्रामक हो गए हैं और उनका कहना है कि वह गौरी में गंदे नालों को नहीं मिलने देंगे। गौरी सरोवर प्राचीन समय से ही लोगों की आस्था का केंद्र रहा है और इसके किनारे पर बड़ी संख्या में मंदिर मौजूद हैं। ऐसे में वह आस्था से खिलवाड़ किसी को नहीं करने देंगे।

शेयर करें

संबंधित खबरें

621
पेज 1 / 104